Achira News Logo
Achira News

हिमकेयर योजना मानहानि के आरोपः विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा

Amar Ujala•
हिमकेयर योजना मानहानि के आरोपः विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा
Full News
Share:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू हुई हिमकेयर योजना को बदनाम कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को योजना पर तथ्यहीन टिप्पणियां करने के बजाय उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्हें कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर कार्ड होने के बावजूद मुफ्त उपचार की सुविधा नहीं मिल पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से भरमौर में हिमकेयर योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। हिमकेयर योजना हिमाचल के करीब 80 लाख लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा सहारा बनी थी। पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाती थी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.