Achira News Logo
Achira News

हिमाचल के एस. डी. एम. ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों के लिए बिस्तर विश्राम प्रिस्क्रिप्शन को सीमित करने का निर्देश दिया

Amar Ujala
हिमाचल के एस. डी. एम. ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों के लिए बिस्तर विश्राम प्रिस्क्रिप्शन को सीमित करने का निर्देश दिया
Full News
Share:

रंगस(हमीरपुर)। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपातकाल में ही सरकारी कर्मचारियों को बेड रेस्ट लिखें। इसके लिए उन्होंने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य, सीएमओ हमीरपुर, बीएमओ नादौन और गलोड़ को पत्र भेजा है।और पढ़ेंTrending Videosउन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी पंचायती राज चुनावों के दौरान किसी भी संबंधित कर्मचारी, अधिकारी को पूरी जांच के बाद ही आपातकाल में मेडिकल सर्टिफिकेट या बेड रेस्ट का परामर्श दें।विज्ञापनविज्ञापनचुनाव ड्यूटी के चलते कई कर्मचारी सामान्य होने पर भी बेड रेस्ट का मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करके ड्यूटी माफ करवाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं हो पाता, इसलिए उपमंडल नादौन के संबंधित कर्मचारियों को पूरी जांच के बाद ही यदि बहुत जरूरी हो, तभी बेड रेस्ट का सर्टिफिकेट जारी करें।महज चुनावी ड्यूटी रद्द करवाने के लिए बेड रेस्ट लेना तर्कसंगत नहीं है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही एक कमेटी का गठन किया जाए, ताकि चुनावी ड्यूटी से संबंधित कर्मचारी जो ड्यूटी माफ करवाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करेगा, उसकी मौके पर ही जांच की जा सके।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

हिमाचल के एस. डी. एम. ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों के लिए बिस्तर विश्राम प्रिस्क्रिप्शन को सीमित करने का निर्देश दिया | Achira News