Achira News Logo
Achira News

हिमाचल प्रदेश को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र मिलेगा

Punjab Kesari
हिमाचल प्रदेश को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र मिलेगा
Full News
Share:

Kangra News:हिमाचल प्रदेश की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 500 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।पठानिया ने बताया कि यह सोलर प्लांट परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में लगाया जायेगा और प्रतिवर्ष लगभग आठ लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। इसे राज्य सरकार 3.45 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हरित ऊर्जा उत्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में प्रदेश में कई सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले और ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की जा सके।इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को मिलेगी गतिविधायक ने विश्वास जताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के प्रयास और मजबूत होंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Punjab Kesari

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

हिमाचल प्रदेश को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र मिलेगा | Achira News