Achira News Logo
Achira News

हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी

Dainik Jagran
हिमाचल प्रदेश में 12 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी
Full News
Share:

हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अगले सात दिन 12 अगस्त तक कई इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव से राज्य में आगामी दिनों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पर्यटकों व अन्य लोगों को नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। धर्मशाला में सबसे अधिक 81.5 मिलीमीटर, मनाली में 63 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। नाहन में 41.2, कसोल में 32 और सराहन में 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। लाहुल-स्पीति का कुकुमसेरी 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि ऊना 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया। प्रदेश में 189 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल में भारी भूस्खलन से खतरे में कुल्लू का गांव, SDRF ने निरीक्षण के बाद जारी किया अलर्ट; मच सकत है तबाही कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: मांझी खड्ड पर बनेगा देश का दूसरा रनवे ब्रिज, पुणे के विशेषज्ञों ने फाइनल किया प्रोजेक्ट शराब के नशे में स्कूल में दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षक पर कड़ा एक्शन, हिमाचल शिक्षा विभाग ने नौकरी से की छुट्टी महिला कर्मचारी ने मरीज बनकर दवाएं खरीदी तो पता चला क्लीनिक अवैध, हिमाचल में झोलाछाप डॉक्टर पकड़ा हिमाचल सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा हिमाचल में नशा तस्करी में संलिप्त शिक्षा विभाग का कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त, लाखों के लेनदेन का भी खुला राज हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर खाई में गिरी कार; दो युवकों की मौत

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.