देहरादून-चंडीगढ़ हाईवे पर एक दर्दनाक घटना घटी। सड़क किनारे खड़ी कार की डिग्गी में समान रख रहे एक अधिकारी को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह धौलाकुआं में राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात थे। घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गुरुवार शाम देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर धौलाकुआं के पास एक दर्दनाक घटना घटी। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजस्व अधिकारी की मौत हो गई। वह धौलाकुआं में राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात थे। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7:00 बजे की है। हादसे में मारे गए अधिकारी की पहचान कमराऊ तहसील के भजौन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (पुत्र गुमान सिंह) के रूप में हुई है। वीरेंद्र सिंह धौलाकुआं में ही राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र सिंह अपनी कार की डिग्गी खोलकर उसमें कुछ सामान रख रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ माजरा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस) की धारा 281, 125(ए) और 106 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
हिमाचल प्रदेश में राजमार्ग दुर्घटना में राजस्व अधिकारी की मौत
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.