हिमाचल प्रदेश में स्कूली विद्यार्थियों के कौशल विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार स्कूलों में व्यावसायिक और कौशल आधारित शिक्षा को मजबूत करने के लिए 1200 नए शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बदलते दौर में केवल किताबी शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ना समय की मांग है। गुरुवार को शिमला में अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवाॅर्ड-2026 समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी और निजी स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित करने के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने साढ़े तीन वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में कई कड़े फैसले लिए हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार का लक्ष्य नई शिक्षक भर्ती के साथ व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करना है
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.