Achira News Logo
Achira News

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने पर रोक लगाई

Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने पर रोक लगाई
Full News
Share:

विस्तारFollow Usहिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त कराने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है। निदेशालय ने परीक्षाओं के संचालन की सीधी निगरानी करने का फैसला लेते हुए नकल के मामलों में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमंगलवार को जारी निर्देशों में स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नकल और अनुचित साधनों के प्रयोग के प्रति सरकार ने शून्य सहनशीलता नीति अपनाई है। यदि कोई शिक्षक, कर्मचारी या विद्यार्थी नकल करते या इसमें सहयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की लाइव स्ट्रीमिंग को स्कूल शिक्षा विभाग के साथ साझा करने की अनुमति दी गई है। इसके तहत शिक्षा निदेशालय की गठित टीमें परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर रियल टाइम नजर रखेंगी।विज्ञापनविज्ञापननिदेशालय ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि की रिकॉर्ड की गई वीडियो फुटेज सुरक्षित रखी जाए और जरूरत पड़ने पर शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जाए। इससे किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने पर रोक लगाई | Achira News