Achira News Logo
Achira News

हिमांशी गिरि ने दौलतपुर में वाइफ कॉलेज का दौरा किया

Amar Ujala•
हिमांशी गिरि ने दौलतपुर में वाइफ कॉलेज का दौरा किया
Full News
Share:

जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी हिमांशी गिरी पत्नी चंद्रमोहन धनौरी के कॉलेज जाती है। आरोप है कि वह कॉलेज की पढ़ाई संबंधित फाइल बनवाने के लिए कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने के लिए बाजार में आई थी। इसी दौरान पहले से ही मौजूद दौलतपुर गांव की दो और जसवावाला गांव की एक व धनौरी गांव की एक युवती ने विवाहिता को घेर लिया। उसके साथ कॉलेज के पास पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।विज्ञापनविज्ञापनआसपास के लोगों ने किसी तरह से विवाहिता को युवतियों से छुड़ाया, मगर जाते-जाते आरोपि युवतियां विवाहिता को जान से मारने की धमकी दे गईं। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस चौकी धनौरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवतियों से उसे जान का खतरा है, इसलिए, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि, वह कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर सके। सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.