कोटद्वार। रुड़की में आयोजित अस्मिता नॉर्थ जोन रग्बी ट्रायल में हेरिटेज एकेडमी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले ओडिशा में खेली गई 10वीं सब-जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भी एकेडमी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया था।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंरुड़की स्थित सोनाली रग्बी ग्राउंड में हुए रग्बी ट्रायल में विभिन्न जिलों से आई खिलाड़ियों में हेरिटेज एकेडमी कोटद्वार की ओर से 10 बालिकाएं शामिल हुईं। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद हेरिटेज एकेडमी की रिया कटारिया (अंडर-15 वर्ग) और सृष्टि (अंडर-18) का चयन नॉर्थ जोन टीम के लिए किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले 16 से 21 जनवरी तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित 10वीं सब-जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप 2025 में हेरिटेज एकेडमी से बालिका वर्ग में हरमन और रिया कटारिया एवं बालक वर्ग में अभिज्ञान ने प्रतिभाग किया। संवादविज्ञापनविज्ञापन
हेरिटेज अकादमी के खिलाड़ी उत्तर क्षेत्र रग्बी परीक्षण और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चमकते हैं
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.