Achira News Logo
Achira News

हरियाणा के जे. सी. बोस विश्वविद्यालय ने त्वरित परिणामों के लिए डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली शुरू की

Amar Ujala
हरियाणा के जे. सी. बोस विश्वविद्यालय ने त्वरित परिणामों के लिए डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली शुरू की
Full News
Share:

- विद्यार्थी ऑनलाइन देख सकेंगे अपनी कॉपीअमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद ने मई-2026 की परीक्षाओं के परिणाम एक माह के भीतर घोषित कर दिए हैं। यह उपलब्धि डिजिटल ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली लागू होने से संभव हुई। इसके साथ ही यह विश्वविद्यालय उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू करने वाला हरियाणा का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बन गया है।नई प्रणाली के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की उच्च गति से स्कैनिंग, सुरक्षित ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन, अंकों और ग्रेड की स्वचालित प्रोसेसिंग तथा प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनने के साथ परिणाम घोषित करने में लगने वाला समय भी कम हुआ है। इस व्यवस्था की विशेषता यह है कि विद्यार्थी अपने ईआरपी लॉगिन के माध्यम से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन देख सकेंगे। यदि किसी प्रश्न का मूल्यांकन नहीं हुआ हो, अंकों के जोड़ में त्रुटि हो या कम अंक दिए गए हों तो छात्र ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार इस व्यवस्था से उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ी शिकायतों और प्रतियां मांगने वाले आवेदनों में कमी आई है। मई-2026 परीक्षा के दौरान किसी भी उत्तर पुस्तिका के गुम होने या बदलने की शिकायत भी सामने नहीं आई।विज्ञापनचंडीगढ़ में जारी विज्ञप्ति में कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने डिजिटल प्रणाली लागू करने से पहले शिक्षकों को ऑन स्क्रीन मूल्यांकन का प्रशिक्षण भी दिया। तकनीक आधारित यह व्यवस्था परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय और दक्ष बनाएगी। विश्वविद्यालय अब प्रश्न पत्र तैयार करने और उनकी प्रोसेसिंग में भी डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.