Achira News Logo
Achira News

हरियाणा के सरकारी स्कूलों को छात्रों के बीच समाचार पत्र पढ़ने को बढ़ावा देने का निर्देश

Amar Ujala
हरियाणा के सरकारी स्कूलों को छात्रों के बीच समाचार पत्र पढ़ने को बढ़ावा देने का निर्देश
Full News
Share:

पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अखबार पढ़ना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल और आलोचनात्मक सोच का विकास होता है।और पढ़ेंTrending Videosनिदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के विद्यालयों में समाचार पत्र पठन को अनिवार्य या प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही स्कूलों में नियमित रूप से विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां आयोजित कराई जाएं, ताकि विद्यार्थी वर्तमान घटनाओं से जुड़ सकें। निर्देश के अनुसार विद्यालयों में दैनिक या साप्ताहिक समाचार पत्र पठन सत्र, करंट अफेयर्स क्विज, वाद-विवाद प्रतियोगिता, समाचार विश्लेषण, निबंध लेखन प्रतियोगिता और हेडलाइन लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा आज का समाचार प्रस्तुति, न्यूज बोर्ड या वॉल मैगजीन और पत्रकारिता या मीडिया क्लब के गठन पर भी जोर दिया गया है।विज्ञापनविज्ञापनशिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक स्कूल की लाइब्रेरी में कम से कम एक हिंदी और एक अंग्रेजी समाचार पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए साथ ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर चर्चा सत्र भी आयोजित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों में जागरूकता और समझ बढ़ सके। विभाग का मानना है कि इन प्रयास से विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित होगी और वे सामाजिक, आर्थिक व वैज्ञानिक मुद्दों के प्रति अधिक संवेदनशील बनेंगे। इससे उनका शैक्षणिक स्तर सुधरेगा और भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं व कॅरिअर के लिए भी बेहतर तैयारी हो सकेगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

हरियाणा के सरकारी स्कूलों को छात्रों के बीच समाचार पत्र पढ़ने को बढ़ावा देने का निर्देश | Achira News