सोनीपत। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सोनीपत सहित प्रदेश के सभी निकाय चुनावों में भाजपा का कमल खिलेगा। जनता का भरोसा भाजपा की नीतियों और कार्यशैली पर बना हुआ है। भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि मजबूत शहरी निकाय बनाकर आमजन को बेहतर सुविधाएं देना है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंयह बात विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने मंगलवार को सोनीपत में कही। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि निकाय चुनावों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलेगी।विज्ञापनविज्ञापनकेंद्रीय बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में कारगर साबित होगी। इस बजट से हरियाणा को भी करोड़ों रुपये की विकासात्मक सौगात मिली है। इससे प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।विपक्ष पर हमला बोलते हुए कृष्णलाल पंवार ने कहा कि विपक्ष का काम केवल जनता को झूठ बोलकर गुमराह करना रह गया है। उनके पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही कोई स्पष्ट नीति। अमेरिकन टैरिफ में कटौती के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि इससे देश के व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
हरियाणा नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत होगीः विकास मंत्री
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.