प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लियाऔर पढ़ेंTrending Videosसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। पंचकूला के सेक्टर-28 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में दो और तीन मई को 30वीं हरियाणा राज्य अंडर-13 एवं अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।अंडर-13 बालिका वर्ग में जिले की आहना गुलाटी ने पहला स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं, काशिका गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 बालक वर्ग में भी जिले का दबदबा देखने को मिला, जहां व्योम मल्होत्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वैभव अग्रवाल दूसरे और अद्विक सिंह चौहान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में जिले की श्रेया पिपलानी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम नय्यर ने पहला स्थान अपने नाम किया, जबकि शाहन वोहरा ने तीसरा स्थान हासिल कर जिले को एक और बड़ी सफलता दिलाई। जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे, जहां से जिले को और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।विज्ञापनविज्ञापन
हरियाणा राज्य शतरंज प्रतियोगिता ने 250 युवा खिलाड़ियों को आकर्षित किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.