हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजों का डायरेक्ट लिंक (HTET Result 2026 Link) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर एक्टिव है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को करवाया गया था। परीक्षा लेवल I (प्राइमरी टीचर/ PRT), लेवल II (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर/ TGT) और लेवल III (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर/ PGT) के लिए आयोजित हुई थी। HTET Result 2026 Link पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें हरियाणा बोर्ड की ओर से सफल उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 10 अगस्त से लेकर 12 अगस्त 2026 तक करवाया जायेगा। जिला के अनुसार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए सेंटर के नाम निम्नलिखित हैं- सभी उम्मीदवारों को बता दें कि सेंटर पर रिपोर्टिंग का टाइम सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार helpdeskhtet7@gmail.com पर या +91-9942875178 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एच. टी. ई. टी.) परिणाम 2026 जारीः स्कोरकार्ड की जांच करने के लिए सीधा लिंक
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.