हरियाणा सरकार ने राज्य सभा चुनाव के महज दो दिन बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले और विभागों में बदलाव किये हैं। जारी आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। यह आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये हैं। इस फेरबदल में डॉ राजा शेखर गुंडरू को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से हटाकर मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि परिवहन विभाग उनके पास यथावत रहेगा। जी. अनुपमा को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। अपूर्व कुमार सिंह को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से हटाकर उच्च शिक्षा और लोक निर्माण एवं वास्तुकला विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। अनुराग अग्रवाल को नगर एवं देशी नियोजन तथा शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। विजयेन्द्र कुमार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सौंपा गया है, जबकि पंकज अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। साकेत कुमार को सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद उनके पास पहले की तरह बरकरार रहेगा, जिससे उनकी भूमिका और मजबूत मानी जा रही है। इसके अलावा अशोक कुमार मीणा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग, जे. गणेशन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, और अशिमा बराड़ को ऊर्जा विभाग में नयी जिम्मेदारी दी गयी है। कई जिलों में भी बदलाव करते हुए नेहा सिंह को सोनीपत का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार के अनुसार इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में कार्यों की गति को तेज करना है।
हरियाणा सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए, 23 आई. ए. एस. अधिकारियों के विभागों का हस्तांतरण किया
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.