Achira News Logo
Achira News

हरियाणा सरकार ने स्कूलों में प्रवेश की समय सीमा 31 अगस्त, 2026 तक बढ़ाई

Amar Ujala
हरियाणा सरकार ने स्कूलों में प्रवेश की समय सीमा 31 अगस्त, 2026 तक बढ़ाई
Full News
Share:

पांच अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से संबद्ध सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में अब 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश लिए जा सकेंगे। इससे पहले निर्धारित अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी थी।विज्ञापनमहानिदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को इस संबंध में तत्काल सूचित करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि जो विद्यार्थी अब तक किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके हैं, उनका 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से दाखिला किया जाए।विज्ञापनआदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस विषय में सीबीएसई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई करेंगे। शिक्षा विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल समय सीमा समाप्त होने के कारण शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को प्रवेश का पूरा अवसर मिल सके।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.