Achira News Logo
Achira News

हँसी सबसे अच्छी दवा हैः आपके दिन को रोशन करने के लिए 10 मजेदार चुटकुले

Live Hindustan
हँसी सबसे अच्छी दवा हैः आपके दिन को रोशन करने के लिए 10 मजेदार चुटकुले
Full News
Share:

जिंदगी की भागदौड़ आखिरी सांस तक कभी खत्म नहीं होगी। बचपन खत्म के बाद जैसे जिंदगी की डोर तेजी से भागती है, वैसे ही टेंशन और स्ट्रेस के साथ आपकी उम्र भी भाग रही है। थोड़ा सा सांस लीजिए, पानी पीजिए और टेंशन को अलविदा कीजिए। काम, परिवार, खर्चों की चिंता कभी पीछा नहीं छोड़ेगी लेकिन इन सभी के साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना है और इसके लिए आपको हंसना पड़ेगा। आपकी आज की मंडे वाली हंसी की डोज के लिए हम लेकर आए हैं 10 मजेदार चुटकुले। इन्हें पढ़ते ही आप ठहाका मारकर हंसने लगेंगे। 1-पति: आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है! पत्नी: चुपचाप खा लो... इसी सब्जी को फेसबुक पर 600 लोगों ने लाइक किया है और 500 लोगों ने यम्मी लिखा है... आपके नखरे ही अलग हैं! 2- बीवी ने शराबी पति को सुधारने के लिए रात को काले कपड़े पहने। पति: कौन हो तुम? पत्नी: चुड़ैल! पति: चल हाथ मिला... मैं तेरी बहन का पति! 3- पत्नी: सुनो, पड़ोस वाली भाभी कितनी अच्छी हैं, अपने पति को कभी ऊंची आवाज में नहीं बोलतीं! पति: तो मैं क्या करूं? पत्नी: उनसे सीखो! पति: ठीक है, तुम भी उनके पति से सीखो… वो बोलते ही नहीं! 4- पत्नी: चोर मेरे सारे गहने चोरी करके ले गया और तुम चुपचाप देखते रहे! शर्म नहीं आई? पति: अरे बावली, वो रिवाल्वर लिए हुए था! जरा सी आवाज करता तो गोली मार देता। पत्नी: तो क्या हुआ? तुम्हारा तो बीमा (Insurance) करवा रखा है! 5- पति - तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो ? पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है.... गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं. पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई। 6- पति: (सीने में दर्द होने पर) अरे, मुझे लगता है मुझे हार्ट अटैक आ रहा है! जल्दी से एम्बुलेंस बुलाओ और मेरा फोन दो, मुझे किसी को कॉल करना है! पत्नी: (शांत भाव से) "हां, फोन ले लो, लेकिन पहले इसका पासवर्ड बताओ ताकि मैं एम्बुलेंस बुला सकूं। पति: (दर्द भूलकर तुरंत) "अरे, छोड़ो! मुझे बेहतर महसूस हो रहा है, अब कोई एम्बुलेंस नहीं चाहिए! 7- पत्नी: सुनो जी, अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे? पति: मैं भी मर जाऊंगा… पत्नी: क्यों? पति: क्योंकि इतनी खुशी मैं सह नहीं पाऊंगा! 8- पत्नी: शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और ना जाने कहां-कहां ले जाते थे… अब क्या हो गया? पति: कभी चुनाव के बाद भी प्रचार होता है क्या? 9- पति 'लौंडियाबाज बाबा' नाम से मशहूर बाबा से पत्नी को वश मे करने के लिए एक ताबीज लिया। एक महीने बाद... पति: लौंडियाबाज बाबा की जय हो, बाबा, पत्नी पर तो कोई असर नही हुआ, पर पड़ोसन वश मे आ गई, लौंडियाबाज बाबा: चल इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ। 10- दुकानदार: क्या चाहिए? ग्राहक: मुझे अपनी बीवी से लड़ने के लिए ताकत चाहिए, हिम्मत चाहिए और अक्ल चाहिए, दुकानदार: अरे छोटू, साहब को एक क्वार्टर, दो सोडा और मूंगदाल का पैकेट दो पांच वाला दे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

हँसी सबसे अच्छी दवा हैः आपके दिन को रोशन करने के लिए 10 मजेदार चुटकुले | Achira News