Achira News Logo
Achira News

हुसैनपुर करौतिया गाँव में भूमि विवाद से संबंधित हमले के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Amar Ujala
हुसैनपुर करौतिया गाँव में भूमि विवाद से संबंधित हमले के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Full News
Share:

कुंवरगांव। गांव हुसैनपुर करौतिया में खेत की मेड़ के विवाद में युवक से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।और पढ़ेंTrending Videosहुसैनपुर करौतिया गांव निवासी इशरत अली पुत्र सना उल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के ही शमशाद पुत्र इरशाद हुसैन, तनवीर पुत्र शमशाद, अब्दुल सुबूर पुत्र मोहम्मद नबी और अमान पुत्र मोहम्मद नबी से खेत की मेड़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीते 22 अप्रैल को उक्त लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।विज्ञापनविज्ञापनपीड़ित ने बताया कि उसके खेत पर ट्यूबवेल है, बावजूद इसके आरोपी उसे वहां जाने से रोक रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

हुसैनपुर करौतिया गाँव में भूमि विवाद से संबंधित हमले के आरोप में चार लोग गिरफ्तार | Achira News