Achira News Logo
Achira News
I
India TV
Sep 21, 2026, 11:09 AM
दृश्यमः निष्कर्ष अक्षय खन्ना के प्रस्थान के साथ अंतिम-मिनट संकट का सामना करता है

दृश्यमः निष्कर्ष अक्षय खन्ना के प्रस्थान के साथ अंतिम-मिनट संकट का सामना करता है

अजय देवगन की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा और आखिरी पार्ट लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो चुका था और शूटिंग की तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही अक्षय खन्ना के फिल्म से अलग होने की खबर सामने आई। उनके फिल्म छोड़ने के पीछे रचनात्मक और आर्थिक मतभेदों की बात सामने आई थी, हालांकि इस पूरे मामले को लेकर मेकर्स की तरफ से ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। ऐसे समय में फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि शूटिंग की तय तारीख को आगे बढ़ाए बिना नए कलाकार को शामिल किया जाए और कहानी में जरूरी बदलाव भी किए जाएं। दिसंबर 2025 में खबर आई थी कि अक्षय खन्ना अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का हिस्सा नहीं होंगे। खास बात यह थी कि फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के तुरंत बाद शुरू होने वाली थी। यानी मेकर्स के पास फैसला लेने के लिए बहुत कम समय था। एचटी को दिए इंटरव्यू में अभिषेक पाठक के मुताबिक इस स्थिति में टीम के बीच घबराहट तो नहीं थी, लेकिन अचानक हुए बदलाव से सभी निराश जरूर थे। उनके लिए यह समझना मुश्किल था कि शूटिंग से ठीक पहले इस तरह की स्थिति क्यों बनी। ऐसे वक्त में फिल्म की पूरी योजना को रोकना आसान रास्ता हो सकता था, लेकिन निर्देशक ने ऐसा नहीं किया। टीम ने तय किया कि शूटिंग को आगे बढ़ाने के बजाय उपलब्ध समय में ही समस्या का समाधान निकाला जाए। इसके बाद नए कलाकार की तलाश शुरू हुई और कुछ ही दिनों में जयदीप अहलावत को फिल्म में शामिल कर लिया गया। जयदीप अहलावत को अक्षय खन्ना की जगह फिल्म में लिया गया, लेकिन यह केवल कलाकार बदलने तक सीमित नहीं रहा। निर्देशक अभिषेक पाठक ने किरदार को भी नए सिरे से लिखा। उन्होंने बताया कि जयदीप ने शुरुआत में उनसे पूछा था कि सिर्फ कास्ट बदली जा रही है या किरदार में भी बदलाव होगा। अभिषेक ने उन्हें साफ बताया कि वह किरदार को ही नए तरीके से तैयार कर रहे हैं। इसके बाद जयदीप ने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें नया किरदार पसंद आया। सबसे खास बात यह रही कि कास्टिंग और स्क्रिप्ट में बदलाव की पूरी प्रक्रिया महज पांच-छह दिनों में पूरी करनी पड़ी। जयदीप के लिए भी यह आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें ऐसे किरदार में उतरना था जिसकी तैयारी के लिए आमतौर पर काफी समय मिलता है। अभिषेक पाठक के लिए शूटिंग टालने का फैसला सिर्फ फिल्म की रिलीज या प्रोडक्शन से जुड़ा मामला नहीं था। फिल्म के सेट तैयार हो चुके थे और पूरी टीम अपनी तारीखें लॉक कर चुकी थी। निर्देशक के मुताबिक, फिल्म से 200 से ज्यादा लोग सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। इनमें तकनीकी टीम, कैमरा विभाग, प्रोडक्शन डिजाइनर, लाइट असिस्टेंट और स्पॉट बॉय जैसे कई लोग शामिल थे। इनमें से कई लोग रोजाना की कमाई पर निर्भर रहते हैं। अगर शूटिंग रद्द होती या लंबे समय के लिए आगे बढ़ती, तो उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ता। इसके अलावा फिल्म के बड़े कलाकारों की तारीखें भी पहले से तय थीं। उन्हें दोबारा एक साथ तारीखें मिलना मुश्किल था, क्योंकि कलाकार दूसरी बड़ी फिल्मों के लिए भी प्रतिबद्ध थे। यही वजह रही कि निर्देशक ने शूटिंग रोकने के बजाय आखिरी समय में बदलाव करके आगे बढ़ने का फैसला किया। जयदीप अहलावत और अभिषेक पाठक पहले से एक-दूसरे को सामाजिक तौर पर जानते थे। जयदीप की पहली फिल्म ‘आक्रोश’ को अभिषेक के पिता कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि ‘दृश्यम’ जैसी बड़ी और पहले से स्थापित फ्रेंचाइजी में इतनी जल्दी शामिल होना उनके लिए भी चुनौती थी। जयदीप के पास किरदार को समझने और उसकी तैयारी करने के लिए महीनों का समय नहीं था। दोनों ने दो बार स्क्रिप्ट रीडिंग की। इसके बाद जयदीप शूटिंग शुरू होने से एक-दो दिन पहले सेट पर पहुंचे। मुंबई में उनका लुक टेस्ट भी किया गया। अभिषेक का कहना है कि उस वक्त दोनों ने एक-दूसरे पर भरोसा किया, क्योंकि हालात बेहद कम समय में फैसले लेने वाले थे। निर्देशक के मुताबिक जयदीप ने इस मुश्किल परिस्थिति के बावजूद किरदार को जिस तरह अपनाया, उससे वह प्रभावित हुए। उनके लिए एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनना चुनौतीपूर्ण था, जिसमें पहले से दर्शकों की उम्मीदें और फ्रेंचाइजी का दबाव मौजूद था। जयदीप अहलावत के किरदार की एंट्री का एक अहम सीन पहले गोवा में शूट किया गया था। हालांकि बाद में अभिषेक पाठक को लगा कि यह सीन उस प्रभाव के साथ सामने नहीं आ रहा, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसलिए उन्होंने इसे दोबारा मुंबई में शूट करने का फैसला किया। निर्देशक के मुताबिक उस समय कहानी में किए गए बदलाव भी काफी जल्दबाजी में हुए थे। उन्हें लगा कि सीन को और बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता है। जयदीप ने भी इस बदलाव को लेकर निर्देशक को पूरा सहयोग दिया। अभिषेक का मानना है कि आखिरी समय का यह दबाव आखिरकार किरदार के लिए फायदेमंद साबित हुआ। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। जयदीप अहलावत के अलावा प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला फिल्म की नई कास्ट का हिस्सा हैं। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय खन्ना के जाने के बाद कहानी और किरदारों में हुए बदलाव ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: नीम करोली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार छलक पड़े आंसू, सामने आया खास अनुभ Latest Bollywood News
67 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 09:56 AM
'राइज एंड फॉल'नए सीज़न, मेजबान परिवर्तन और दर्शकों के निर्णय लेने की शक्ति के साथ वापसी कर रहा है

'राइज एंड फॉल'नए सीज़न, मेजबान परिवर्तन और दर्शकों के निर्णय लेने की शक्ति के साथ वापसी कर रहा है

'राइज एंड फॉल' नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है और इस बार शो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सीजन 2 के होस्ट भी बदल गए हैं। इस बार पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अशनीर ग्रोवर की जगह ली है। शो के नए प्रोमो में एक और बड़ा ट्विस्ट सामने आया है, जिसमें गेम शुरू होने से पहले ही दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की किस्मत तय करने का अधिकार दिया गया है।
76 shares
😐
A
ABP News
Sep 21, 2026, 09:38 AM
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद'गोंधल'ऑस्कर 2027 के लिए चुनी गई

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बावजूद'गोंधल'ऑस्कर 2027 के लिए चुनी गई

मराठी फिल्म 'गोंधळ' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी है. फिल्म को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है. इसके बाद से गोंधळ' सुर्खियों में है. लेकिन क्या आपको पता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. फिल्म 14 नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म को AA फिल्म्स ने डिस्ट्रिब्यूट किया था. फिल्म छोटे बजट की थी. फिल्म को रिव्यूज अच्छे मिल थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में फिल्म पीछे रह गई थी. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 5 लाख से ओपनिंग की थी. फिल्म 6 हफ्तों तक थिएटर में लगी थी. फिल्म ने सिर्फ 84 लाख नेट कलेक्शन किया था. वहीं ग्रॉस 99 लाख कमाए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 3-4 करोड़ था. फिल्म ने बजट का सिर्फ 28 परसेंट रिकवर किया. फिल्म को 72 परसेंट घाटा हुआ. फिल्म फ्लॉप रही थी. फिल्म को संतोष दावाखर ने लिखा है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म को दीक्षा दावाखर ने दावाखर फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में किशोर कदम, ईशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निशब्द भोईर, अनुज प्रभु जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म को बुक माय शो पर 10 में से 9.2 रेटिंग मिली है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे है. आशीष महात्रे फिल्म के एडिटर हैं. ये भी पढ़ें- महाभारत फेम एक्टर सौरव गुर्जर गिरफ्तार, महिला को प्रताड़ित करने का आरोप टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अब फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी. फिल्म का डबिंग प्रोसेस कंप्लट हो गया है. टीम अब जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाली है. फिल्म के एडिटर आशीष महात्रे ने बताया, 'फिल्म का हिंदी, तमिल और तेलुगू वर्जन आने वाला है. इसका प्रोसेस पूरा हो गया है. कुछ दिनों में इसकी अनाउंसमेंट करेंगे.' बता दें कि फिल्म अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं है और अभी मेकर्स का फिल्म को ओटीटी पर रिलीज को लेकर कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा, 'मेकर्स ने डिसाइड किया है कि वो फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे. क्योंकि वो फिल्म को स्क्रीन पर दिखाना चाहते हैं.' ये भी पढ़ें- R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, 'धुरंधर' को चटाएंगे धूल?
23 shares
😐
I
India TV
Sep 21, 2026, 08:10 AM
असदुद्दीन औवैसी ने शादीशुदा पुरुषों से अपनी पत्नियों के प्रति खुलकर प्यार जताने का आग्रह किया

असदुद्दीन औवैसी ने शादीशुदा पुरुषों से अपनी पत्नियों के प्रति खुलकर प्यार जताने का आग्रह किया

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बाबूपुरवा के बागही ईदगाह मैदान में AIMIM की जनसभा में रविवार को सियासी भाषणों के बीच असदुद्दीन ओवैसी का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। मंच से उन्होंने जहां पार्टी की चुनावी रणनीति और विरोधी दलों पर निशाना साधा, वहीं शादीशुदा पुरुषों को पत्नी से प्यार का इजहार करने की सलाह देकर माहौल को हल्का-फुल्का बना दिया। ओवैसी ने कहा कि अगर मजलिस से प्यार करते हैं तो उसका इजहार भी खुलकर करें और घर में भी मोहब्बत का माहौल बनाए रखें। सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार का इजहार करने में किसी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सुबह उठने और शाम को घर लौटने के बाद दिन में दो-चार बार पत्नी की आंखों में आंख डालकर 'I Love You My Dear' कहना चाहिए। ओवैसी ने कहा कि इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपसी मोहब्बत भी बढ़ेगी। इसी बात को राजनीतिक अंदाज में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि बीवी से प्यार कीजिए और मजलिस को वोट दीजिए। ओवैसी के संबोधन से पहले मंच से पार्टी के स्थानीय नेताओं ने संविधान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया। वक्ताओं ने कहा कि देश का संविधान ऐसा है, जिसने आम आदमी के लिए भी राजनीति में आगे बढ़ने का रास्ता खोला है। इसी क्रम में एक वक्ता ने कहा कि रिक्शा चलाने वाला विधायक और टेंपो चलाने वाला मंत्री बन सकता है, जबकि चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। वक्ता ने इसे संविधान की ताकत बताया। इसी दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा गया कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब संविधान को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया जाता था, लेकिन सत्ता बदलने के बाद संविधान खतरे में होने की बात कही जाती है। वक्ता ने कहा कि सदन के अंदर ओवैसी जैसे नेता की मौजूदगी जरूरी है। जनसभा में AIMIM को लेकर लगाए जाने वाले ‘बीजेपी की बी-टीम’ के आरोप का मुद्दा भी उठा। मंच से समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर सवाल खड़े किए गए। वक्ताओं ने कहा कि AIMIM को लगातार भाजपा की मदद करने वाली पार्टी बताया जाता है, लेकिन दूसरी ओर सपा के मंचों पर अलग-अलग तरह के नारे लगाए जाने और उसके नेताओं के राजनीतिक संबंधों को लेकर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते। ओवैसी ने भी सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब जनता के बीच दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने राजनीतिक विस्तार के लिए चुनाव मैदान में उतर रही है और किसी दूसरे दल के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। अपने संबोधन में ओवैसी ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव की कथित टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने जयंत चौधरी और उनकी पत्नी का उल्लेख करते हुए टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई। ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इसे अखिलेश यादव के अहंकार और सोच से जोड़कर निशाना साधा। सभा के दौरान ओवैसी ने भीड़ से आई लव मोहम्मद के नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी से मोहब्बत है तो उसका इजहार करने में संकोच नहीं होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने AIMIM की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी इस बार कानपुर कैंट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी। ओवैसी ने कहा कि गठबंधन को लेकर उनकी पार्टी की ओर से इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने सपा समेत अन्य विपक्षी दलों को लेकर कहा कि वह 2 अक्टूबर तक गठबंधन की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करेंगे। इसके बाद पार्टी अपनी रणनीति के मुताबिक आगे का फैसला करेगी। यह भी पढ़ें मेरठ में पेंशन के पैसों को लेकर हुआ खूनी खेल, मां ने बेटे और पोते पर फेंका तेजाब, फिर लगा ली फांसी 'नीला गमछा ही नहीं, पूरे शरीर पर नीला रंग लगा लें, जनता सब जानती है', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला हमला
25 shares
😊
A
ABP News
Sep 21, 2026, 07:36 AM
वीकेंड ओटीटी लाइन-अपः क्राइम थ्रिलर, ड्रामा और बहुत कुछ

वीकेंड ओटीटी लाइन-अपः क्राइम थ्रिलर, ड्रामा और बहुत कुछ

इस वीक ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. दरअसल 21 सितंबर से 27 सिंतबर के बीच डिजिटल के तमाम प्लेटफॉर्म पर कई तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें क्राइम थ्रिलर, दिलचस्प ड्रामा, कॉमेडी और रियलिटी शो शामिल हैं. तो चलिए यहां इस हफ्ते की ओटीटी लाइन अप जान लेते हैं. रेन्सिल डी'सिल्वा निर्देशित शक: ट्रस्ट नो वन एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने अपने लापता बच्चे को खोजने में नौ साल का लंबा और मुश्किल समय बिताया है. परिणीति चोपड़ा के साथ, इस फिल्म में जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, सुमीत व्यास और ध्रुव चौधरी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे. इसे नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर, 2026 से देख सकेंगे. यह क्राइम-कोर्टरूम थ्रिलर 17 साल की मीनू रावत (अनीत पड्डा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 'बापजी' (रघुबीर यादव) नाम के एक सम्मानित और ताकतवर आध्यात्मिक पंथ के नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है. इसे 25 सितंबर से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे. ऑये फिल्म महादेवी की कहानी है, जो आध्यात्मिक शक्तियों से संपन्न महिला हैं. अपने परिवार को आने वाले विनाश से बचाने के लिए, उसे 'अगाधा' नाम की एक भयानक और काली शक्ति से लड़ने के लिए एक वर्जित गुफा में जाना पड़ता है. ये 25 सितंबर से जी5 पर स्ट्रीम होना शुरू होगी. आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा बैक्ड यह फ़िल्म श्यामिली दास (आरुषि बजाज) की कहानी है. वह 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट और खुद को 'मीन गर्ल' (दूसरों को परेशान करने वाली लड़की) मानती है. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर, 2026 से देख सकते हैं. क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में 15 कंटेस्टेंट शामिल होंगे, जो एक ऐसे हाई-स्टेक्स माहौल में कदम रखेंगे जहाँ उनकी पोज़िशन लगातार बदलती रहेगी. इसे प्राइम वीडियो पर 26 सितंबर, 2026 से देख सकते है. राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, आदित्य शुक्ला, तान्या शर्मा और अन्य कलाकारों से सजी सीरीज बकैती सीजन 2 भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है. इसे डाइस मीडिया ने प्रोड्यूस किया है और समर इक़बाल ने डायरेक्ट किया है. इसमें कटारिया परिवार की कहानी है, जो नई चुनौतियों, बदलते पारिवारिक रिश्तों की उलझनों से जूझते हैं. इसे जी5 पर 25 सितंबर से देख सकेंगे. द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 5 भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है. कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ लोगों को हंसी का त्योहार लेकर आ रहे हैं. द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 5 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और इसका प्रोमो भी आ चुका है. ब्लड लेगेसी सीज़न 2 में ट्रेजर नकोसी, जोलिले तशाबालाला, बुयिले मडलाडला, माइक न्डलांगामंडला ने अहर रोल प्ले किया है. इसे भी 25 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं. स्पोर्ट्स ड्रामा अक्सर इस बात पर फोकस करते हैं कि मैदान पर क्या होता है, लेकिन कुछ कहानियाँ इस बात पर भी ध्यान देती हैं कि खिलाड़ियों को मैदान के बाहर किन चीज़ों का सामना करना पड़ता है. तमिल फिल्म 'अंगिकारम' इसी रास्ते पर चलती है और एक स्पोर्ट्स कहानी को कोर्टरूम की लड़ाई के साथ जोड़ती है. कोटापाडी जे राजेश और सिंदूरी विश्वनाथ की अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म इस साल की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है. इसे 25 सितंबर से सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं. द फाइनल प्रॉब्लम एक स्पैनिश मिस्ट्री थ्रिलर मिनी सीरीज है जो काफी ट्विस्ट से भरी हुई है. इसकी कहानी ऐसे 13 लोगों के इर्द गिर्द घूमती है जो तूफान की वजह से एक होटल में फंस जाते हैं. इसे 25 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
67 shares
😐
A
ABP News
Sep 21, 2026, 07:35 AM
नई फिल्म रिलीजः'वैर','वाइब'और'रेजिडेंट एविल'का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

नई फिल्म रिलीजः'वैर','वाइब'और'रेजिडेंट एविल'का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की 'दायरा', कुणाल खेमू की 'वाइब' और हॉलीवुड फिल्म 'रेसिडेंट एविल' 18 सितंबर को रिलीज हुईं. इन नई फिल्मों के अलावा, 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों ने संडे को कितनी कमाई की है? करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फ़िल्म 'दायरा' 18 सितंबर को रिलीज़ हुई. फ़िल्म की बॉक्स ऑफ़िस पर शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, शनिवार को इसमें कुछ बढ़ोतरी देखी गई और 'दायरा' ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए. 'वाइब' में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं. बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म की भी शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन 1.70 करोड़ की कमाई की. हालांकि, शनिवार को 'वाइब' की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई. इस फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 2.65 करोड़ रुपये रहा. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' भी बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने तीसरे शनिवार को तेजी दिखाते हुए 4.50 करोड़ रुपये कमाए थे. थिएटर में छह हफ़्ते से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी 'हनुमान अंश' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इस फिल्म ने 7वें शनिवार को जबरदस्त उछाल के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर हैरान कर दिया था बता दें कि इसके 44वें दिन का कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा था.
85 shares
😐
A
ABP News
Sep 21, 2026, 07:06 AM
प्राइम वीडियो ने'दुपहियाँ'कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ के सीज़न 2 के ट्रेलर का अनावरण किया

प्राइम वीडियो ने'दुपहियाँ'कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ के सीज़न 2 के ट्रेलर का अनावरण किया

प्राइम वीडियो ने अपनी पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ ‘दुपहिया’ सीज़न 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. पिछले सीज़न की जबरदस्त सक्सेज के बाद इस बार भी कहानी बहुत ही मजेदार है. इस बार कहानी में अपराध, अफवाहों और कॉमेडी का तड़का दोगुना हो चुका है. इस सीरीज में भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भी एंट्री ले ली है. सीजन 1 की कहानी जहां खत्म हुई थी, सीज़न 2 वहीं से आगे बढ़ती है और एक बार फिर अपनी शानदार कलाकारों की टोली के साथ लौट रही है. ‘दुपहिया’ सीज़न 2 का ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर धड़कपुर ले जाता है, जिसे कभी भारत का इकलौता अपराध-मुक्त गांव माना जाता था. यहां भूगोल को भले ही खूब शोहरत मिल गई हो, लेकिन इस शोहरत की अपनी एक कीमत है. वहीं, बनवारी की बंजर जमीन पर एक नया मोबाइल टावर लगने से गांव में अफवाहों, अंधविश्वास और हंगामे का दौर शुरू हो जाता है. रोशिनी अमावस के साथ मिलकर अपनी एसएससी परीक्षा की तैयारी पूरी करने के लिए वक्त से दौड़ लगा रही है. हर कदम पर नई मुश्किलें और उलझनें इन किरदारों का इंतजार कर रही हैं. ऐसे में क्या धड़कपुर इस बार भी इन सब परेशानियों के बीच खुद को संभाल पाएगा? यह जानने के लिए देखिए ‘दुपहिया’ सीज़न 2, जो 1 अक्टूबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रहा है. इस सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. सोनम नायर के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ 1 अक्टूबर 2026 से प्राइम वीडियो स्ट्रीम होगी. A post shared by prime video IN (@primevideoin) सीरीज को लेकर डायरेक्टर सहित पूरी स्टारकास्ट बेहद उत्साहित है. ट्रेलर लॉन्च पर डायरेक्टर सोनम नायर ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि सीज़न 2 को भी दर्शकों का उतना ही प्यार और उत्साह मिलेगा.' वहीं, गजराज राव ने कहा, 'इस सीरीज़ को खास बनाती है इसकी कहानी. ये कहानी भले ही एक छोटे और अपनी मिट्टी से जुड़े गांव में सेट है, लेकिन इसके किरदार, और रोजमर्रा की परेशानियां हर किसी को अपनी-सी लगती हैं. चाहे आप किसी छोटे शहर में रहते हों, किसी बड़े महानगर में या फिर भारत से बाहर. सीज़न 2 में पहले से ज्यादा हंगामा देखने को मिलेगा. कई नए ट्विस्ट होंगे.' इसमें पुष्पलता का किरदार निभा रहीं रेणुका शहाणे ने कहा, 'पहले सीज़न के साथ मेरा अनुभव बेहद खूबसूरत रहा था, इसलिए ‘दुपहिया’ में पुष्पलता के रूप में दोबारा लौटना मेरे लिए काफी उत्साह भरा रहा.धड़कपुर की असली जान यहां के लोग और उनका अपना अनोखा पागलपन आज भी पूरी तरह बरकरार है.' रेखा त्रिपाठी एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में ABP News में एंटरटेनमेंट एडिटर हैं. वे पिछले 11 वर्षों से ABPLive.com का हिस्सा हैं. जिनकी कलम मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, चुनाव, सामाजिक सरोकार और महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर बिना रुके, बिना झुके रवां दवां है. मनोरंजन पत्रकारिता में उनका अनुभव सिर्फ़ रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लंबे समय से फिल्मों की समीक्षा (Film Reviews) भी कर रही हैं. Content Strategy ABP Live की एंटरटेनमेंट कलस्टर की पूरी कंटेंट स्ट्रैटजी, कवरेज प्लानिंग और टारगेट एग्जीक्यूशन की ज़िम्मेदारी पवन रेखा की है. इवेंट्स की कवरेज कैसे करनी है, किन ट्रेंड्स को फॉलो किया जाएगा और कौन सी स्टोरीज़ डिजिटल ऑडियंस को सबसे ज़्यादा कनेक्ट करेगी. टीम में काम का बंटवारा कैसे होगा और किस स्ट्रैटेजी से टारगेट हासिल करना है. यही हुनर उनकी असल ताकत है. Celebrity Interviews रेखा ने दिव्या दत्ता, वरुण ग्रोवर, विद्युत जामवाल, सुधीर बाबू, फाजिलपुरिया, स्वानंद किरकिरे, कौसर मुनीर और फारुक कबीर जैसे दिग्गजों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Digital Skills डिजिटल युग की मांग को समझते हुए पवन रेखा ने SEO, G4 ट्रेनिंग, AI आधारित कंटेंट वर्कफ्लो और डेटा एनालिटिक्स में अलग-अलग ट्रेनिंग और कोर्स के जरिए अपनी दक्षता को एक नई ऊंचाई दी है. रंग और तस्वीरों की बेहतरीन समझ रखने वाली रेखा Canva जैसे डिज़ाइन टूल्स में एक्सपर्ट हैं, जो उन्हें विज़ुअल कंटेंट प्लानिंग और सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन में एक बेहतरीन लीडर के तौर पर उभारता है. Expertise उनका जुड़ाव थिएटर और सिनेमा से बहुत पुराना है, वे सिर्फ़ ट्रेंड्स नहीं, ओटीटी की कंटेंट गहराई, कहानियों के प्लॉट और इसके सांस्कृतिक प्रभावों को समझती हैं और उन्हें बेहतरीन अंदाज़ से प्रस्तुत करने की कला रखती हैं. Professional Degree पवन रेखा ने बायोलॉजी में स्नातक और पत्रकारिता में MA Mass Communication किया है. साइंस की पढ़ाई ने उन्हें जहां वैज्ञानिक तथ्यों, किस्से और फैक्ट की समझ दी, वहीं पत्रतकारिता के क्षेत्र में ऊंच शिक्षा ने इस फील्ड की बारिकियों से रू-ब-रू कराया. Publication पवन रेखा की लेखनी को ‘योजना’, ‘जनसत्ता’ जैसे मंचों पर जगह मिलती रही, जो उनके लेखन की गहराई को दर्शाता है. 'मेरा काम सिर्फ़ लिखना नहीं, समझाना भी है- और कभी-कभी, महसूस कराना भी' Social Media Instagram- https://www.instagram.com/rekhatripathii/ X- https://x.com/ Facebook - https://www.facebook.com/rekhatiwarip
87 shares
😊
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 06:58 AM
कॉमेडियन समय रैना का नाम अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ जोड़ा गयाः अफवाहों ने दिलचस्पी बढ़ाई

कॉमेडियन समय रैना का नाम अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ जोड़ा गयाः अफवाहों ने दिलचस्पी बढ़ाई

कॉमेडियन समय रैना का नाम अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की शादी को लेकर भी अफवाहों का दौर जारी है। कई मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि दोनों दिसंबर में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। शादी को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर हाल ही में समय रैना ने खुद चुप्पी तोड़ी है।
99 shares
😐
I
India TV
Sep 21, 2026, 06:31 AM
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मेंः रोमांस, एक्शन, क्राइम-थ्रिलर और कॉमेडी

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मेंः रोमांस, एक्शन, क्राइम-थ्रिलर और कॉमेडी

ओटीटी पर इस हफ्ते भी दर्शकों को रोमांटिक, एक्शन, क्राइम-थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 से लेकर जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ रियलिटी शोज भी दस्तक देने वाले हैं। इस लिस्ट में जेनिफर विंगेट की 'शक: ट्रस्ट नो वन', आलिया भट्ट की प्रोड्यूस 'डोंट बी शाय', अमेरिकी क्राइम ड्रामा 'यूनाबॉम्बर' से लेकर साउथ एक्ट्रेस कामाक्षी भास्करला स्टारर 'अगाधा' शामिल है। यहां रिलीज होने वाली 14 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट दी गई है। नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। यह परिणीति चोपड़ा की पहली वेब सीरीज है, जो एक गायब बच्चे और पेरेंटहुड पर बेस्ड है। इस सीरीज में जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी, ध्रुव चौधरी और सुमित व्यास कास्ट का हिस्सा हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 5 की वापसी होने वाली है। कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह फिर से लोगों को हंसाने के लिए वापसी कर रहे हैं। शो का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर से होगा और इसके नए एपिसोड हर शनिवार स्ट्रीम किए जाएंगे। यह एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज है। सीरीज एक मशहूर और खूंखार आतंकवादी टेड काजिन्स्की पर है, जिसे यूनाबॉम्बर कहा जाता था। पूरी सीरीज में दिखाया जाता है कि उसको पकड़ने के लिए FBI क्या कैसे करती है। इस दौरान उनका पूरा मिशन दिखाया जाता है। आप इसे 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं। अमेरिकी कॉमेडियन निमेश पटेल का पहला एक घंटे का नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल है, जो नेटफ्लिक्स पर 22 सितंबर को दस्तक देगा। निमेश एक अमेरिकी कॉमेडियन और टेलीविजन लेखक हैं। ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है। सीरीज 'डिल्यूजन' की कहानी एक प्राइमरी स्कूल की टीचर के पर बनी है, जिसकी लाइफ में तब तूफान आ जाता है जब उसके पिता एक मर्डर के शक में फंस जाते हैं और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहानी में देखने को मिलेगा कि वह इस शक से कैसे बचाते हैं। 24 सितंबर को इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। ये एक स्पैनिश मिस्ट्री थ्रिलर मिनी-सीरीज है, जो 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज की कहानी 1959 की पृष्ठभूमि में सेट की गई है। सीरीज की कहानी ऐसे 13 लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो तूफान की वजह से एक होटल में फंस जाते हैं। सीरीज की कहानी तब ट्विस्ट लेती है जब इस होटल में एक मौत हो जाती है। ये फिल्म साल 1990 में आई फिल्म 'द गॉडफादर पार्ट 3' का एडिटेड वर्जन है। फिल्म को फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने डायरेक्ट किया है। इस बार नए कट में ओरिजिनल फिल्म की तुलना में शुरुआत और अंत को बदला गया है। ऐसे में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। इस फिल्म को आप 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स आप ब्राजीलियन लीगल ड्रामा सीरीज 'हैबियस कॉरपस' देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी एक ऐसी लीगल प्रोफेसर पर है, जिसकी जिंदगी आपको अंत तक बांधे रखेगी। वह अपने छात्रों के साथ एक टीम बनाती है और एक दोषी व्यक्ति के मामले का रिव्यू करती है और उसे बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती है। इस मिशन के दौरान उसे पता चलेगा कि उसका एक छात्र उसके पास्ट से जुड़ा है। इस बारे में कहानी के अंत में खुलासा होगा। क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'हुंकार' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 25 सितंबर 2026 से स्ट्रीम होगी। इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर हैं। इस सीरीज की कहानी एक 17 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका एक पावरफुल नेता रेप करता है और वह उसके खिलाफ केस दर्ज करती है। इस साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज की कहानी बहुत ही मजेदार हो सकती है, क्योंकि इसके ट्रेलर को लोगों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज की कहानी एक ऐसी डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मरे हुए लोगों को देख सकती है। उसकी इस शक्ति की वजह से सीरीज में कई हैरान करने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को दिल जीतने के लिए काफी हो सकता है। ये कन्नड़ भाषा की क्राइम एक्शन फिल्म काफी समय से चर्चा में है। विवेका ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी एक साधारण सीडी बेचने वाले के इर्द-गिर्द बनाई गई है, जिसे गंदी राजनीति और अपराध के एक छिपे हुए साम्राज्य का वारिस बनना पड़ता है। जी 5 पर 25 सितंबर को यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म महादेवी की कहानी है, जो आध्यात्मिक शक्तियों वाली महिला है। उसे अपने परिवार को आने वाले बड़े खतरे से बचाने के लिए एक वर्जित गुफा में जाकर 'अगाधा' नाम की एक डरावनी और बुरी शक्ति से लड़ना होगा। कहानी में महिला की शक्ति को बहुत ही अनोखे तरीके से पेश किया गया है। इस हफ्ते अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर 2026 को 'डोंट बी शाय' रिलीज होगी। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म श्यामिली दास (आरुषि बजाज) की कहानी है, जो 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट है और खुद को 'मीन गर्ल' मानती है। उसका मानना ​​है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह से पहले से तय है। इसमें चार नए चेहरे आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी की कहानी देखने को मिलेगा। अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 सितंबर से 'राइज एंड फॉल 2' देख सकते हैं। क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग इसे होस्ट करने वाले हैं। इस शो में 15 कंटेस्टेंट शामिल होंगे। इसमें स्वरा भास्कर, राजनेता शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। ये भी पढ़ें - ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, स्वरा भास्कर से लेकर शहजाद पूनावाला की एंट्री, सहवाग के शो में प्रियंका चाहर चौधरी भी करेंगी धमाका
34 shares
😐
I
India TV
Sep 21, 2026, 06:03 AM
'दरिया'ने दर्शकों को रोमांचित किया,'वाइब'ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार रखी

'दरिया'ने दर्शकों को रोमांचित किया,'वाइब'ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार रखी

बॉक्स ऑफिस पर पहले रविवार को 'दायरा' और 'वाइब' ने उम्मीद से अच्छी कमाई की है, जहां पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान की मुख्य भूमिका वाली मेघना गुलजार की क्राइम थ्रिलर फिल्म की भारत में नेट कमाई में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी फिल्म तीन दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी कमाई कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'दायरा' ने पहले दिन भारत में अनुमानित 1 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। दूसरी ओर, 'वाइब' ने शुक्रवार को 1.70 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। अब दोनों फिल्मों के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 'दायरा' ने शुक्रवार को 1 करोड़ की ओपनिंग की थी। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल आया और इसने 1.75 करोड़ कमाए। रविवार को इसकी कमाई में और बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 1.75 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म के 1,839 शो हुए। उस दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 20.0% रही। रविवार की कमाई पिछले दिन की तुलना में ज्यादा थी, क्योंकि शो कम थे और कलेक्शन ज्यादा था। 18 सितंबर 2026 - 1 करोड़, शो 2,283, ऑक्यूपेंसी 12.0% 19 सितंबर 2026 - 1.75 करोड़, शो 2,062, ऑक्यूपेंसी 18.0% 20 सितंबर 2026 - 1.75 करोड़, शो 1,839, ऑक्यूपेंसी 20.0% कुल इंडिया नेट कलेक्शन 4.50 करोड़ 'वाइब' ने शुक्रवार को 1.70 करोड़ की ओपनिंग की थी। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल आया और इसने 2.75 करोड़ कमाए। रविवार को इसकी कमाई में और बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 3.00 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म के 2,839 शो हुए। उस दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 23.0% रही। रविवार की कमाई पिछले दिन की तुलना में 25 लाख ज्यादा थी। 18 सितंबर 2026 - 1.70 करोड़, शो 3,194, ऑक्यूपेंसी 14.0% 19 सितंबर 2026 - 2.75 करोड़, शो 2,979, ऑक्यूपेंसी 21.0% 20 सितंबर 2026 - 3.00 करोड़, शो 2,839, ऑक्यूपेंसी 23.0% कुल इंडिया नेट कलेक्शन 7.45 करोड़ मेघना गुलजार की डायरेक्ट की गई फिल्म 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'वाइब' कुणाल खेमू की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2024 में रिलीज हुई 'मडगांव एक्सप्रेस' को डायरेक्ट किया था। एक्टर ने इस फिल्म को लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। इसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर के साथ एक्टिंग भी की है। ये भी पढ़ें - 'वाइब' और 'दायरा' की दूसरे दिन बढ़ी कमाई, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन Latest Bollywood News
66 shares
😊
A
ABP News
Sep 21, 2026, 05:11 AM
टूरमेट को हटाने पर विवाद के बीच एड शीरन मंच पर टूट गए

टूरमेट को हटाने पर विवाद के बीच एड शीरन मंच पर टूट गए

हाल ही में न्यू जर्सी में रैपर मैकलमोर ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान फ्री फलस्तीन का नारा लगया था. जिसके बाद उन्हें एड शीरन के अमेरिकी टूर से हटा दिया गया था. वहीं इस पूरे विवाद के बावजूद, शनिवार रात फिलाडेल्फिया के लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में एड शीरन ने अपना 'लूप टूर' जारी रखा. इस कॉन्सर्ट के दौरान, एड शीरन अपने टूर और गाजा के हालात से जुड़े विवाद पर बात करते हुए भावुक हो गए और रो पड़े. टेलीप्रॉम्प्टर से पहले से तैयार बयान पढ़ते हुए सिंगर भावुक हो गए और उन्होंने उस मुश्किल हफ़्ते में लिए गए फैसलों के लिए फैंस से माफी भी मांगी. 50 हजार लोगों की भीड़ से बात करते हुए शीरन काफी इमोशनल हो गए और कई बार उनकी आवाज भर आई. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते की घटनाओं ने उन्हें अपने कुछ सबसे करीबी रिश्तों पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने उन्हें 'अकेला छोड़ दिया' था. एक फ़ैन द्वारा बनाए गए वीडियो में सिंगर ने कहा, "ऐसे हालात में ही आपको पता चलता है कि आपके असली दोस्त कौन हैं? बहुत से लोगों ने मुझसे यह टूर कैंसिल करने के लिए कहा. पिछले एक हफ्ते में कई पुराने दोस्त और परिवार के लोग मुझसे किनारा कर गए और मुझे अकेला छोड़ दिया." उन्होंने आगे कहा, "सब मुझसे टूर कैंसिल करने को कह रहे थे, लेकिन जब मैंने देखा कि फैंस टिकट कैंसिल करने के बजाय खरीद रहे हैं, तो मैंने सिर्फ उनके लिए परफॉर्म करने का फैसला किया." Ed Sheeran starts to cry while reading a teleprompter message “from the heart” at tonight’s concert. pic.twitter.com/M3AGxEPbFO हालांकि सिंगर ने यह नहीं बताया कि वह परिवार के किन सदस्यों की बात कर रहे हैं, लेकिन फैन्स ने देखा कि विवाद के बीच उनके कजिन जेथ्रो शीरन ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की. जेथ्रो ने लिखा, "आखिरकार सब कुछ सामने आ रहा है! मुझे अपने कज़िन एड पर शर्म आती है. आखिरकार दुनिया और उनके सभी फैन्स उनकी असलियत देख रहे हैं. वह अच्छे इंसान नहीं हैं, मुझे उनका म्यूजिक पसंद नहीं है, इसलिए मैं यह भी नहीं कह सकता कि वह अच्छे आर्टिस्ट हैं." कजिन ने मुझे धोखा दिया, मेरी मेंटल हेल्थ का मज़ाक उड़ाया." उन्होंने यह भी लिखा, "सच कहूं तो वह बुरे इरादों और चालाक हरकतों वाला एक मतलबी इंसान है... मैं उसका सगा कजिन हूं और उसने मेरे साथ बहुत बुरा किया. उसने मेरी मेंटल हेल्थ का मजाक भी उड़ाया." आलोचना के बावजूद, शीरन ने अपने फैन्स के लिए परफॉर्म करना जारी रखा. उन्होंने ऑडियंस से कहा, "मैं हफ्ते के आखिर में देखता हूं कि 50 हजार लोग हैं जिन्होंने मुझे छोड़ा नहीं है. लोग जो चाहें कहें, लेकिन मैं यह आपके लिए कर रहा हूं. मैं आपसे प्यार करता हूं. मुझे यह पसंद है." शीरन ने यह भी माना कि उन्होंने स्टेज का लेआउट बदल दिया था. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "मैं माफी चाहता हूं कि आज का शो आम 'लूप शो' जैसा नहीं है. मैंने 'B स्टेज' हटा दिया क्योंकि मुझे डर था कि अगर मैं बीच में खड़ा हुआ तो क्या हो सकता है. और मैं यह बात मानता हूं." शीरन ने बाद में फिलाडेल्फिया कॉन्सर्ट को अपनी ज़िंदगी का "सबसे अच्छा शो" बताया, जबकि उससे पहले के हफ्ते को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर में से एक कहा थाय दर्शकों के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए वह फिर भावुक हो गए और माना कि शुरू में उन्हें चिंता थी कि फैन्स कैसा रिएक्शन देंगे. उन्होंने कहा, "अभी दुनिया एक डरावनी जगह है, अमेरिका भी एक डरावनी जगह है” और फिर दर्शकों की ओर इशारा करते हुए कहा, "इससे उम्मीद मिलती है." यह भावुक कॉन्सर्ट मैकलमोर को 'लूप टूर' से हटाए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुआ. शीरन ने पहले कहा था कि रैपर को ओपनिंग एक्ट से हटाने का फैसला उनका नहीं था और उन्होंने मैकलमोर, प्रमोटरों और वेन्यू के बीच बीच-बचाव करने की कोशिश की थी. बता दें कि अपनी परफॉर्मेंस के दौरान फिलिस्तीन-सपोर्टर टिप्पणियां करने के बाद मैकलमोर को टूर से हटा दिया गया था. इसके बाद, फिनियास, लुकास ग्राहम, एरन रोवे और बेओगा ने भी एकजुटता दिखाते हुए टूर से अपना नाम वापस ले लिया था. शीरन की अगली परफॉर्मेंस 25 और 26 सितंबर को मैसाचुसेट्स के फॉक्सबोरो में जिलेट स्टेडियम में होनी है.
33 shares
😢
A
ABP News
Sep 21, 2026, 03:07 AM
पी. वी. आर. आई. एन. ओ. एक्स. ने नकद भुगतान से इनकार किया, कानूनी निविदा पर बहस छिड़ गई

पी. वी. आर. आई. एन. ओ. एक्स. ने नकद भुगतान से इनकार किया, कानूनी निविदा पर बहस छिड़ गई

PVR INOX में फिल्म देखने गए एक शख्स की मल्टीप्लेक्स संग कहासुनी हो गई है. ग्राहक का कहना है कि थिएटर ने मूवी टिकट और फूड काउंटर पर कैश लेने से मना कर दिया. पेमेंट को लेकर हुई किचकिच से बात का बतंगड़ बन गया. इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बिजनेस सर्विस के लिए पेमेंट के तौर पर लीगल टेंडर (कानूनी रूप से मान्य करेंसी) को लेने से मना कर सकते हैं? मामला अहमदाबाद के पैलेडियम मॉल स्थित PVR INOX का है. यहां टिकट और फूड काउंटर पर कैश लेने से मना किए जाने और सिर्फ UPI से पेमेंट के लिए दबाव बनाने पर गुजरात हाईकोर्ट के एक वकील ने मल्टीप्लेक्स को कानूनी नोटिस भेजा है. पेशे से एडवोकेट अहमदाबाद के उत्कर्ष दवे 13 सितंबर 2026 को फिल्म देखने गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट काउंटर और बाद में फूड एंड बेवरेज काउंटर पर मौजूद स्टाफ ने उनसे कैश में पेमेंट लेने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें सिर्फ UPI के जरिए पेमेंट करने की बात कही गई. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्कर्ष का कहना था कि उनके पास उस दिन UPI से पेमेंट करने के अलावा कोई और ऑप्शन ही नहीं था. इसके बाद उन्होंने PVR INOX को कानूनी नोटिस भेजकर 7 दिनों के भीतर इस पर जवाब देने के लिए कहा है. अपने लीगल नोटिस में एडवोकेट ने मल्टीप्लेक्स चेन की ग्राहकों के लिए 'सिर्फ कैशलेस' पॉलिसी पर सवाल उठाए हैं और कानूनी तौर पर स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्हें सिर्फ UPI इस्तेमाल करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है. नोटिस के मुताबिक, उत्कर्ष PVR INOX में फिल्म देखने गए थे और पहले उनसे टिकट के लिए कैश में पेमेंट करने को कहा गया. फिर जब वह फूड एंड बेवरेजेस काउंटर पर गए, तो वहां भी मौजूद स्टाफ ने कैश लेने से मना कर दिया और कहा कि पेमेंट सिर्फ UPI से ही लिया जाएगा. नोटिस में यह सवाल उठाया गया है कि क्या PVR INOX ने पॉइंट ऑफ सेल पर अपनी कैशलेस पॉलिसी साफ तौर पर दिखाई थी या ग्राहकों को पहले से इसकी जानकारी दी थी. TOI के अनुसार, नोटिस में कहा गया है, "किसी ग्राहक से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि उसे ऐसी पॉलिसी के बारे में काउंटर पर पहुंचने और कैश देने के बाद ही पता चले." रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 की धारा 26(1) का हवाला देते हुए वकील ने तर्क दिया कि RBI द्वारा जारी नोट कानूनी टेंडर (मान्य करेंसी) हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहकों से डील करने वाले किसी बिजनेस द्वारा कैश लेने से पूरी तरह इनकार करना पारदर्शिता, निष्पक्षता और जानकारी देने के मामले में सवाल खड़े करता है. इसमें कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के प्रावधानों का भी ज़िक् किया गया है ताकि यह सवाल उठाया जा सके कि क्या PVR INOX ने इस आउटलेट पर कभी औपचारिक रूप से सिर्फ कैशलेस पॉलिसी अपनाई है या नहीं. अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.
97 shares
😢
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:03 PM
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक कजरी गीतों ने दर्शकों का मनोरंजन किया

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक कजरी गीतों ने दर्शकों का मनोरंजन किया

कलाकारों ने पारंपरिक कजरी गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। आरती जख्मी ने ‘आज अंगने में आए भगवान, गजब निक लागेला’ गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। वहीं समारू खलीफा ने भी अपनी दमदार प्रस्तुति से श्रोताओं का मनोरंजन किया।विज्ञापनआयोजक बऊ गौंड़ ने कहा कि कजरी पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ी विधा है। इस तरह के आयोजन से लोकगीत और लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है। देर तक चले मुकाबले का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। आरती जख्मी के साथ ढोलक पर अरविंद शंकर और तबले पर प्रमोद ने संगत की। इस दौरान अतुल सिंह, उमेश सिंह, सोनू सिंह, जटाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
95 shares
😊
I
India TV
Sep 20, 2026, 07:56 PM
कोंकणा सेन शर्मा तीसरी किस्त के लिए'लस्ट स्टोरीज'में लौटीं

कोंकणा सेन शर्मा तीसरी किस्त के लिए'लस्ट स्टोरीज'में लौटीं

कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज़ 3' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका आप्टे, राधिका मदान, अली फजल, अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। 'लस्ट स्टोरीज 3' में चार अलग-अलग कहानी दिखाई गई हैं । चाहत के कई रंगों से भरी इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन, लस्ट स्टोरीज 3 की स्ट्रीमिंग के बीच कोंकणा सेन शर्मा की एक तस्वीर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, कोंकणा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह डेंगू की चपेट में आ गई हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बेड से अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सेल्यूट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें डेंगू हुआ है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अब वह पहले से बेहतर मेहसूस कर रही हैं। हालांकि, उनकी इस तस्वीर ने फैंस को जरूर चिंता में डाल दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कोंकणा की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कमेंट में उनका हाल-चाल जानने की कोशिश की। कोंकणा सेन शर्मा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह अस्पताल के कपड़े पहने, अस्पताल के बिस्तर पर बैठी मजेदार पोज़ देती दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें। अस्पताल में थी, लेकिन अब बेहतर हूं।' दूसरी तरफ कोंकणा सेन शर्मा अमोल पराशर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में अमोल के जन्मदिन पर, कोंकणा ने एक रील शेयर करते हुए उन्हें अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया। वीडियो पर लिखा था, 'जब उनका जन्मदिन हो और वह कुछ भी नहीं करना चाहते हों!' कोंकणा ने कैप्शन में बस 'HBD AP!' लिखते हुए अमोल पराशर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जैसे ही कोंकणा ने रील शेयर किया, सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल करने लगे। कोंकणा और अमोल पाराशर ने सबसे पहले अलंकृता श्रीवास्तव की 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में साथ काम किया था, जो नेटफ्लिक्स इंडिया पर 2019 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों का ऑफ स्क्रीन तालमेल फैंस का ध्यान खींचने लगा और इनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, अब तक दोनों ने खुलकर कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की है। पिछले साल दोनों की डेटिंग की चर्चा तब फिर जोर पकड़ने लगी, जब कोंकणा, अमोल पराशर की लोकप्रिय प्राइम वीडियो कॉमेडी सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' के प्रीमियर में शामिल हुईं। फिल्मों से जुड़ी हैं कोंकणा की तीन पुश्तें, मां थीं कहानियों की क्वीन, दादा ने तय की कई फिल्मों की किस्मत Latest Bollywood News
74 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 07:06 PM
डुमरियागंज में जीवंत गणेश पूजा विसर्जन जुलूस का आयोजन

डुमरियागंज में जीवंत गणेश पूजा विसर्जन जुलूस का आयोजन

डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में रविवार को गणेश पूजा के बाद मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से किया गया। विभिन्न पंडालों में स्थापित मूर्तियों को श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ बयारा स्थित सुतेहवा ताल पहुंचे, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया।श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। विसर्जन स्थल पर भी देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा। शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। चिल्हिया, पथरा बाजार, पुलिस लाइन की पुलिस के साथ एक प्लाटून पीएसी तैनात रही। भवानीगंज थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, राम शंकर यादव, राम मिलन सिंह, अरविंद तिवारी, चंद्रेश कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।विज्ञापन
73 shares
😐