Achira News Logo
Achira News
A
Aaj Tak
Sep 21, 2026, 01:23 PM
धनबाद के वासेपुर में गोलीबारी की घटना, तीन घायल

धनबाद के वासेपुर में गोलीबारी की घटना, तीन घायल

धनबाद का वासेपुर एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठा. भूली मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने शानू खान को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फायरिंग में शानू खान को गोली लगी है. इसके अलावा भूली मोड़ स्थित चतरा स्टोर के संचालक शहाम भी गोली लगने से घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि शहाम को दो गोलियां लगी हैं. गोलीबारी की चपेट में एक महिला भी आ गई. वह भी इस घटना में घायल हुई है. इस तरह फायरिंग में कुल तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. उनके मुताबिक, घटना में फहीम खान के रिश्तेदार समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. शानू खान पर पहले भी गोली चलाए जाने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले अलीनगर के पास भी उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी. उस घटना में शानू खान बाल-बाल बच गए थे. अब एक बार फिर दिनदहाड़े शानू खान पर फायरिंग की गई है. लगातार दूसरी बार उन्हें निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच रही है. पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और गैंग से जुड़े एंगल की भी जांच कर रही है. हालांकि, अभी गोलीबारी की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है. घटना के बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू की. फॉरेंसिक लैब के एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां से साक्ष्य जुटाए. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से आठ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. वहीं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से सात खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर उनकी फॉरेंसिक जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोलीबारी से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब इन साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लाल रंग की बाइक पर सवार दोनों अपराधी किस रास्ते से घटनास्थल तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए. CCTV फुटेज के अलावा पुलिस दूसरे साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की और इसके पीछे वजह क्या थी. सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही गोलीबारी के पीछे की वजह और इसमें शामिल अपराधियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी. वासेपुर में हुई इस दिनदहाड़े फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस की जांच अब हमलावरों की पहचान, फायरिंग की वजह और पुरानी रंजिश से जुड़े संभावित पहलुओं पर केंद्रित है.
23 shares
😢
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 01:00 PM
अभिनेत्री राधा ने चेक से जबरन वसूली के आरोप में बहन और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

अभिनेत्री राधा ने चेक से जबरन वसूली के आरोप में बहन और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

अनुभवी अभिनेत्री राधा ने अपनी बहन अंबिका और अपने भाई मल्लिकार्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि चेन्नई में मौजूद उनके घर पर रखे उनके साइन किए हुए खाली चेक उनकी जानकारी के बिना ले लिए गए। उनसे लगभग 46 करोड़ रुपये निकालने की कोशिश की गई। अंबिका और उनके भाई मल्लिकार्जुन कुंजन नायर के खिलाफ यह शिकायत 21 सितंबर को ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई।
73 shares
😢
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 12:52 PM
मोहल्ला बनवारीपुर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के घर से लाखों की कीमती सामान चोरी

मोहल्ला बनवारीपुर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के घर से लाखों की कीमती सामान चोरी

संवाद न्यूज एजेंसीतिलहर। मोहल्ला बनवारीपुर में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी नीलम के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात वहां से नकदी और जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। इसके अलावा मोहल्ला मौजमपुर में एक फैक्टरी के गोदाम से चोर वहां रखे दो जनरेटरों से अल्टरनेटर समेत कई कीमती पुर्जे खोल ले गए। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।मोहल्ला बनवारीपुर निवासी रीमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मां नीलम को शनिवार को इलाज के लिए दिल्ली ले गईं थीं। घर पर ताला डाल दिया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे वहां से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। चोर घर में रखे करीब 50 हजार रुपये, गुल्लक से करीब 25 हजार रुपये, पूजा स्थल पर रखे करीब 15 हजार रुपये, 70 ग्राम चांदी के तीन बिस्कुट, चांदी की दो कटोरी, सोने की चार अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स और कीमती कपड़े निकाल ले गए।विज्ञापनमोहल्ला बहादुरगंज निवासी सलीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मौजमपुर में एक फैक्टरी के गोदाम में रखे 750 केवीए के दो जनरेटर से शनिवार की रात चोर अल्टरनेटर और अन्य पुर्जे खोल ले गए। रविवार सुबह गोदाम पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 112 पीआरवी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।विज्ञापनमौजमपुर चौकी के पास चोरी से लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। बनवारीपुर के लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस नियमित गश्त नहीं करती है। सीओ विदुष सक्सेना के अनुसार रात में गश्त नियमित रूप से कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि चोरों की पहचान करने के लिए दोनों स्थानों पर आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
20 shares
😢
Dainik Bhaskar logo
Dainik Bhaskar
Sep 21, 2026, 12:47 PM
सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर चोरी की 105 घटनाओं को सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बारे में बताया

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर चोरी की 105 घटनाओं को सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बारे में बताया

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि मंदिर के CCTV फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 नहीं, 105 घटनाएं कैद हुई हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट को जांच की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि SIT की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। SIT ने CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों की जांच कर आरोपियों की पहचान की है। चढ़ावे और कीमती सामान की रसीदें सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार होती हैं और सामान SBI के लॉकर में रखा जाता है। कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है। इससे पहले 23 जून को पहली SIT ने अपनी प्राइमरी जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार को सौंपी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच CCTV में लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद हुईं थीं। फुटेज में पुलिस की गिरफ्त में आए 8 आरोपी नोटों की गड्डियां जेब और जूतों में छिपाते हुए दिखे थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दूसरी SIT बनाई गई है, जो जांच कर रही है। सॉलिसिटर जनरल ने बताया कि SIT 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर देगी। सुप्रीम कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को कानून के मुताबिक चार्जशीट पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ताओं ने SIT रिपोर्ट की कॉपी मांगी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे देने से इनकार कर दिया। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह मामले को सेशन जज के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं करना चाहती। जरूरत पड़ने पर कोर्ट आगे की जांच के संबंध में आदेश जारी कर सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवम पांडेय के मुताबिक, जिन मामलों में कानून के तहत 90 दिन में चार्जशीट दाखिल करना जरूरी होता है, वहां समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने पर आरोपी को वैधानिक यानी डिफॉल्ट बेल का अधिकार मिल सकता है। इस मामले में 90 दिन की अवधि पूरी हो रही है। इसलिए पुलिस के लिए चार्जशीट दाखिल करने की समय-सीमा अहम हो गई है। चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए जुलाई में सुप्रीम कोर्ट में 4 याचिकाएं दाखिल की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, यूपी सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ताओं में RJD सांसद सुधाकर सिंह, वकील एनके गोस्वामी, अजय कुमार राय और हिंदू धर्म परिषद शामिल हैं। याचिका में राम मंदिर ट्रस्ट के पैसों का पूरा ऑडिट कराने की मांग भी की गई है। रामजन्मभूमि थाने में 25 जून को 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इनमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों पर मंदिर से चोरी, कर्मचारी के तौर पर संपत्ति की चोरी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी की संपत्ति को छिपाने या उसका इस्तेमाल करने में मदद, आपराधिक साजिश और साझा मंशा से अपराध करने जैसी धाराओं में कार्रवाई की गई है। सभी फैजाबाद जेल में बंद हैं। पुलिस के मुताबिक, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास बिना किसी औपचारिक आदेश के दानपात्रों की चाबियां थीं। अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र नकदी की गिनती से जुड़े थे। पुलिस का दावा है कि अनुकल्प के घर से करीब 20 लाख और लवकुश के घर से करीब 10 लाख रुपए बरामद हुए। मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र भी नकदी की गिनती से जुड़े बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार अविनाश शुक्ल के बैंक खाते से 5 लाख रुपए की रिकवरी हुई थी। मेरठ में सीएम योगी ने सोमवार को कहा- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी है। सपा को सनातन का बैर है। राम का नाम लेने से उन्हें उतनी ही चिढ़ होती थी, जितनी बाबर को थी। इसलिए आपको ही सब तय करना है। बाबर के अनुयायियों का जवाब केवल बजरंगबली ही दे सकते हैं। हनुमान भक्त ही ये काम कर सकते हैं।
72 shares
😐
ABP News logo
ABP News
Sep 21, 2026, 12:09 PM
एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में पुलिसकर्मी को 10 साल की सजा

एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के मामले में पुलिसकर्मी को 10 साल की सजा

लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को जिला जज ने दस साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने आरोपी को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था. आठ साल से जेल में है दोषी सिपाही प्रशांत आठ साल से जेल में ही है. दरअसल, कोर्ट ने 17 सितंबर को आरोपी को दोषी करारा दिया था. वहीं, मामले के दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को अदालत ने बरी कर दिया था. लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में 29 सितंबर 2018 को देर रात एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी अपनी महिला सहकर्मी सना खान के साथ कर से लौट रहे थे. तभी गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया था. पुलिस ने बयान दिया कि कार नहीं रोकने पर पीछा किया इसी दौरान उनकी कार से टक्कर हो गई. मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद प्रशांत चौधरी ने गोली चला दी. जो विवेक तिवारी को जाकर लगी. इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में विवेक तिवारी को लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया. आरोप है कि पीछा करने के दौरान प्रशांत चौधरी ने गोली चला दी, जो विवेक तिवारी को लगी. गोली लगने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. गंभीर रूप से घायल विवेक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला था. बढ़ते दबाव के बीच दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.
91 shares
😢
A
ABP News
Sep 21, 2026, 11:33 AM
राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार में छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ कार्रवाई की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार में छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ कार्रवाई की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ सबके सामने छेड़छाड़, मारपीट, गलत तरीके से रोकने और उत्पीड़न की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बिहार के DGP को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि तुरंत FIR दर्ज की जाए, वीडियो फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए और एक तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए. आयोग ने पत्र में लिखा, 'मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के अनुसार, कुछ लोगों ने रात में दोनों को घेरकर युवती को पकड़ने, खींचने और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जबकि उसके साथी के साथ भी मारपीट की गई. NCW ने पीड़ितों को सुरक्षा, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक वीडियो की आगे की शेयरिंग पर रोक लगाने के लिए जरूरी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अध्यक्ष ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) भी मांगी है. आयोग ने कहा, महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और निजता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है. एसपी जमुई ने घटना की पुष्टि की है. जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने एबीपी न्यूज से फोन पर बताया कि आज सुबह ये वीडियो संज्ञान में आया है. वीडियो के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान से पता चला कि घटना 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे की है. एसपी ने बताया कि वीडियो के फ्रेम में छह-सात लोग दिखाई दे रहे हैं. इनमें से कुछ लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली थी. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि उन्होंने वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी ली है. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सोमवार शाम तक मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले में जमुई के पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजेंगी और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानकारी लेंगी. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार लड़के और लड़की को कुछ लोग रास्ते में रोक लेते हैं. वीडियो में लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. लड़की वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील करती नजर आ रही है. वह कहती सुनाई देती है, बच्चा हैं, जाने दीजिए. अब कभी नहीं आएंगे. इस दौरान मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं. शैलजाकांत मिश्रा एबीपी लाइव में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने कई मीडिया संस्थानों में काम किया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है. पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से पूरी की. अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं.
12 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 11:29 AM
नंदीग्राम भूमि आंदोलन मामलाः मिलन प्रधान को 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नंदीग्राम भूमि आंदोलन मामलाः मिलन प्रधान को 5 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मिलन प्रधान को पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र में 19 साल पहले दर्ज मामले के सिलसिले में अदालत में पेश किया गया था। कांथी अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले 19 सितंबर को गिरफ्तारी के एक दिन बाद हल्दिया की अदालत ने उन्हें तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब कांथी अदालत के आदेश से उनकी हिरासत पांच अक्तूबर तक बढ़ गई है। उनके वकील अयन भट्टाचार्य ने कहा है कि इस आदेश को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।विज्ञापनमिलन प्रधान के खिलाफ मामला 2007 के नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम का है। यह मामला खेजुरी थाने में दर्ज किया गया था। उन्हें इसी मामले में दर्ज आरोपों के सिलसिले में अदालत के सामने पेश किया गया। उनके खिलाफ हत्या समेत कई आरोपों से जुड़े पुराने मामले होने की बात कही गई है।विज्ञापनसोमवार को कांथी अदालत ने उन्हें पांच अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले हल्दिया अदालत ने 19 सितंबर को उनकी गिरफ्तारी के बाद तीन अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत का आदेश दिया था। अब उनकी हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ गई है।मिलन प्रधान नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर छह अक्तूबर को मतदान होना है, जबकि चुनाव प्रचार चार अक्तूबर को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में पांच अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में रहने के कारण मिलन प्रधान के पास चुनाव प्रचार के लिए मैदान में मौजूद रहने का अवसर नहीं रहेगा। अदालत का आदेश उनके लिए ऐसे समय आया है, जब उपचुनाव की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। उनके वकील ने आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। शुभेंदु अधिकारी ने मई में नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने भबानीपुर सीट बरकरार रखने का फैसला किया। इसी वजह से नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। कांग्रेस ने इस चुनाव में मिलन प्रधान को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब मतदान से कुछ दिन पहले उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ने से उनके चुनाव प्रचार की स्थिति बदल गई है।नंदीग्राम में छह अक्तूबर को मतदान होना है और उससे पहले चार अक्तूबर को प्रचार समाप्त हो जाएगा। मिलन प्रधान की न्यायिक हिरासत पांच अक्तूबर तक है। ऐसे में मौजूदा अदालत के आदेश के अनुसार वह प्रचार के अंतिम दिन से पहले ही जेल में रहेंगे। उनके वकील ने आदेश को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। इसलिए अब इस मामले में अगला अहम घटनाक्रम हाईकोर्ट में होने वाली कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल अदालत के आदेश के कारण कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार का चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ है।
57 shares
😐
India TV logo
India TV
Sep 21, 2026, 11:04 AM
रोहिणी जेल में कैदियों के साथ झगड़े पर हमला, कैदी की मौत

रोहिणी जेल में कैदियों के साथ झगड़े पर हमला, कैदी की मौत

दिल्ली की रोहिणी जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब धारदार हथियार से हमला कर एक कैदी की हत्या कर दी गई। जिस कैदी की हत्या हुई वह आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जेल में बन्द था। इस विचाराधीन कैदी का जेल के कुछ कैदियों के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद कुछ कैदियों ने विचाराधीन कैदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कैदी की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह घटना रोहिणी जेल के वार्ड 3 में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुई। जिस कैदी की हत्या हुई वह कोई बड़ा गैंगस्टर नहीं है। यह भी बताया गया कि यह घटना किसी गैंगवार से जुड़ी हुई नहीं है। जिस कैदी की हत्या हुई उसका नाम प्रमोद बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचता था। इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। भोला और मुकेश नाम के कैदियों पर प्रमोद की हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी दिल्ली की जेलों में मर्डर की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें अंकित गुर्जर और टिल्लू ताजपुरिया जैसे गैंगस्टर भी मारे गए। अंकित गुर्जर और टिल्लू ताजपुरिया की हत्या तो तिहाड़ जेल के अंदर हुई थी। अंकित गुर्जर की हत्या 4 अगस्त 2021 को हुई थी जबकि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या 2 मई 2023 को हुई थी। टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। गैंगवार के चलते टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई थी।
58 shares
😢
A
Aaj Tak
Sep 21, 2026, 10:58 AM
अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पुलिस सुरक्षा जांच के बीच प्रयागराज अदालत में लाया गया

अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पुलिस सुरक्षा जांच के बीच प्रयागराज अदालत में लाया गया

यूपी के झांसी जेल से माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को प्रयागराज लाया गया. इसी दौरान अली अहमद का काफिला जैसे ही कौशांबी की सैनी कोतवाली पहुंचा, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने काफिले में चल रही गाड़ियों को रोककर जांच-पड़ताल की. इसी दौरान अतीक के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी को भी पुलिस ने रोका और पूछताछ की. काफी देर तक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि उमेश पाल शूटआउट केस में आज कोर्ट में बयान दर्ज होना है, जिसके लिए अली अहमद को प्रयागराज ले जाया गया था. आपको बता दें कि झांसी जेल से प्रयागराज ले जाए जा रहे अली अहमद का काफिला कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरा. जहां पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर काफिले में शामिल वाहनों को रोक लिया. इसी दौरान अतीक अहमद के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी को भी पुलिस ने रोक लिया. पुलिस ने कुछ देर पूछताछ की और जानकारी लेने के बाद उसे जाने दिया. अली अहमद को उमेश पाल शूटआउट केस से जुड़े मामले में कोर्ट में पेश किया गया. आज कोर्ट में उसके बयान दर्ज होने की प्रक्रिया हुई. जब इस मामले में सैनी कोतवाली इंचार्ज त्रिलोकीनाथ पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ियों को रोका गया था. फिलहाल चेकिंग के बाद गाड़ियों को जाने दिया गया. मालूम हो कि अतीक के बेटे अली के खिलाफ रंगदारी, अगवा करके मारपीट समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं. गौरतलब है कि 8 अगस्त 2026 को अली को छोटे भाई अबान के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया गया था. हाईकोर्ट ने अली के साथ-साथ लखनऊ जेल में बंद उसके भाई उमर को भी पैरोल दी थी. दरअसल, अबान 6 अगस्त को अली से मिलने जा रहा था तभी झांसी में हाईवे पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे में उसकी मौत हो गई थी.
60 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 10:38 AM
कुख्यात अपराधी निरेश उर्फ नीर उर्फ श्यामपाल को लंबे समय तक फरार रहने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया

कुख्यात अपराधी निरेश उर्फ नीर उर्फ श्यामपाल को लंबे समय तक फरार रहने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया

नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल गैंगस्टर अधिनियम के एक मामले में वारंट में फरार था। उसके विरुद्ध हाथरस, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जनपदों में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर अधिनियम, गुंडा अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। कुल 45 अभियोग उसके आपराधिक इतिहास का हिस्सा हैं। वह थाना सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर एचएस नंबर 10ए भी है।विज्ञापनएसपी हाथरस ने अभियुक्त के लंबे समय से फरार रहने को गंभीरता से लिया। उन्होंने सीओ सादाबाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद को निर्देशित किया। पुलिस टीम ने अभियुक्त के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता और डिजिटल सूचनाओं का विश्लेषण किया गया। यक्ष एप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस डाटाबेस का भी उपयोग हुआ। कई दिनों की सुरागरसी, तकनीकी विश्लेषण और जमीनी पुलिसिंग के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली।विज्ञापनपुलिस को पता चला कि अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए पहचान छिपा रहा था। वह लंबे समय से मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह साधु सहित कई भेष बदलता था। प्राप्त सूचना को विकसित करते हुए थाना सादाबाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे सादाबाद-राया बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल वर्ष 2006 के गैंगस्टर अधिनियम के मुकदमे में फरार था। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक हाथरस ने 18 सितंबर को उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
63 shares
😢
I
India TV
Sep 21, 2026, 09:52 AM
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में मामूली विवाद को लेकर हिंसा भड़की

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में मामूली विवाद को लेकर हिंसा भड़की

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र की लस्करीपुर पंचायत के छपरा धर्मपुर यदु गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसी के खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। युवक के शरीर पर करीब एक दर्जन जगहों पर चाकू से वार किया गया। घटना के बाद आरोपी शुभम और सन्नी कुमार परिजन के साथ फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और तनाव का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम संतोष कुमार की बकरी पड़ोसी अरुण साह के खेत में चली गई थी। खेत मालिक ने आरोप लगाया कि बकरी ने उसकी फसल चर ली है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। विवाद के दौरान आरोपी आपा खो बैठा। हाथापाई के बीच आरोपी ने संतोष के सीने में सीधे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर चीख पुकार मच गई। गहरा जख्म लगते ही संतोष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। घटना के बारे में सुनते ही ग्रामीण आनन-फानन में जख्मी संतोष को इलाज के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना के अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी शुभम कुमार उर्फ सन्नी कुमार अपने परिवार समेत घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक संतोष राज मिस्त्री का काम करता था और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और दो बेटी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि संतोष साह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या में दो व्यक्ति नाम आ रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। FSL को मौके पर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर बिहार
42 shares
😢
D
Dainik Jagran
Sep 21, 2026, 09:19 AM
हिसार में मृत महिला के परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज

हिसार में मृत महिला के परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव शक्करमंदोरी में रविवार को कमरे में आग लगने से विवाहिता कविता की मौत के बाद सोमवार को हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन ढाई वर्षीय बच्ची सानवी की भी मौत हो गई। बच्ची 50 प्रतिशत झुलस गई थी जिसे रविवार को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया था। मामले में हिसार के गांव लालवास निवासी मृतका के भाई सतीश की शिकायत पर पुलिस ने कविता के पति संदीप, सास शांति, ससुर ओमप्रकाश और ननंद ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और षड्यंत्र के तहत उसे जलाकर मारा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका विवाहित व बच्ची के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब ढाई बजे कविता अपनी ढाई वर्षीय बेटी सानवी के साथ घर पर थी। उसका पति संदीप अपने माता-पिता के साथ खेत में गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा और मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घर का मुख्य गेट बंद था और अंदर एक कमरे में आग लगी हुई थी। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाई। आग बुझने तक कविता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची सानवी भी करीब 50 प्रतिशत झुलस गई। ग्रामीणों के अनुसार आग में कमरे में रखा सोफा, चारपाई और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। हालांकि कमरे में सिलिंडर अथवा अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मृतका के भाई सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शिकायत में पति, सास, ससुर और ननंद पर षड्यंत्र के तहत कविता को जलाकर मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है। महाभारत युद्ध में जीत के बाद पांडवों ने हरियाणा के 'पांडू पिंडारा' में किया था कौरवों का पिंडदान, पढ़ें इतिहास
75 shares
😢
A
Aaj Tak
Sep 21, 2026, 08:38 AM
भोपाल में हत्या और आत्महत्याः शादी से इनकार करने पर आरटीओ इंस्पेक्टर की हत्या

भोपाल में हत्या और आत्महत्याः शादी से इनकार करने पर आरटीओ इंस्पेक्टर की हत्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की लेक पर्ल वैली कॉलोनी में परिवहन विभाग की महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की सनसनीखेज हत्या से हड़कंप मच गया. 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव उनके घर में खून से लथपथ मिला. शव के पास ही पुलिस को हथौड़ा पड़ा मिला है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को मीनाक्षी गोखले के साथ रह रहे पवन कुमार द्विवेदी, निवासी सीधी, पर हत्या का शक है. बताया जा रहा है कि पवन करीब 2 दिन पहले ही भोपाल आया था और मीनाक्षी के साथ रह रहा था. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था. आशंका है कि शादी से इनकार को लेकर हुए विवाद के बाद पवन ने हथौड़े से मीनाक्षी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी घर से करीब 20 मीटर दूर चला गया और एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही खजूरी सड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसीपी बैरागढ़ आदित्य राज सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह एक कॉलोनी में एक महिला की हत्या हुई है और पास में ही एक युवक ने फांसी लगाई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या की असली वजह क्या थी, वारदात के समय दोनों के बीच क्या विवाद हुआ और घटना में इस्तेमाल हथौड़ा किस तरह इस्तेमाल किया गया, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
25 shares
😢
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 08:24 AM
सीएम योगी ने अधिकारियों से सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम में पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया

सीएम योगी ने अधिकारियों से सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम में पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया

‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी हर पीड़ित से मिले। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना। प्रशासन, पुलिस, राजस्व, विद्युत आदि से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने कहा कि अधिकारी पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाएं। मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराएं। भूमाफिया/दबंगों पर कठोरतम कार्रवाई करें।
51 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 08:12 AM
पूर्व मेदिनीपुर जिले में बकाया वारंट के लिए मिलन प्रधान गिरफ्तार

पूर्व मेदिनीपुर जिले में बकाया वारंट के लिए मिलन प्रधान गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम थाना क्षेत्र के गंगरा गांव निवासी मिलन प्रधान को 18 सितंबर को चंडीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा था कि यह गिरफ्तारी चुनाव और उपचुनाव के दौरान लंबे समय से लंबित गैर-जमानती वारंटों के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, यह अभियान चुनाव आयोग के स्थायी निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है।विज्ञापनकोलकाता पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था, "गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ लंबित मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, हत्या के इरादे से अपहरण, साक्ष्य गायब करना, घर में घुसना, हथियारों और घातक हथियारों के साथ दंगा जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।" पुलिस के अनुसार, प्रधान के खिलाफ लंबित मामलों में 30 अप्रैल 2007 का नंदीग्राम थाना मामला शामिल है। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 448, 302 और 506 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।विज्ञापनइसके अलावा 15 नवंबर 2007 को दर्ज नंदीग्राम थाना मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 326, 364, 302 और 201 लगाई गई थीं। पुलिस ने 8 नवंबर 2007 के नंदीग्राम थाना मामले का भी उल्लेख किया, जिसमें आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 324, 307 और 302 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज था।इसके अलावा 30 जुलाई 2007 के खेजुरी थाना केस नंबर 44/07 में आईपीसी की धारा 148 और 149 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोलकाता पुलिस ने कहा, "गिरफ्तार व्यक्ति 2007 से 19 वर्षों तक फरार रहा और कानून की प्रक्रिया से बचता रहा। संबंधित मामलों में उसे फरार आरोपी के रूप में चार्जशीट किया गया है।"पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी वारंट तामील कराने की कई कोशिशें की गई थीं, लेकिन वे सफल नहीं हुईं। इसके बाद संबंधित अदालतों के समक्ष समय-समय पर नॉन-एग्जीक्यूशन रिपोर्ट दाखिल की गईं। पुलिस ने कहा, "लंबे समय से लंबित गैर-जमानती वारंटों को तामील कराना सभी चुनाव और उपचुनावों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग का स्थायी निर्देश है। चल रहे विशेष अभियान के दौरान प्रधान की गिरफ्तारी इसका पालन करने की दिशा में कानूनी कदम है।"मिलन प्रधान की गिरफ्तारी नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले हुई है। वह इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। नंदीग्राम में उपचुनाव 6 अक्टूबर को होना है और मतगणना 9 अक्टूबर को होगी। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि 2007 के मामलों में इतने वर्षों बाद इस समय कार्रवाई क्यों की गई। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि पार्टी को शुरुआत में गिरफ्तारी के कारण और प्रधान के ठिकाने की जानकारी नहीं थी।कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई के पीछे राजनीतिक वजह होने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई की है। एक पुलिस अधिकारी के हवाले से आई रिपोर्टों में कहा गया कि गिरफ्तारी 2007 के हत्या मामले में लंबित वारंट से जुड़ी थी और ऐसे वारंट चुनाव होने या न होने की परवाह किए बिना तामील किए जाते हैं।गिरफ्तारी के बाद स्थानीय अदालत ने मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद 20 सितंबर को उनके खिलाफ एक और मामला सामने आया, जिससे उनके खिलाफ मामलों की संख्या पांच हो गई। कांग्रेस ने इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट में जमानत की मांग करने की बात कही थी।
33 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 08:12 AM
इफको कॉलोनी के निवासी ने पंजाब नेशनल बैंक खाते की सूचना दी

इफको कॉलोनी के निवासी ने पंजाब नेशनल बैंक खाते की सूचना दी

करगैना इटऊआ रोड, इफ्को कॉलोनी निवासी सर्वेश शर्मा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 24 अगस्त को उनके परिवार में बच्चे को दिक्कत हुई। उन्होंने अयूब खां चौराहे पर क्लीनिक चलाने वाले नाक कान गला रोग के डॉक्टर के यहां अपाइंटमेंट के लिए गूगल पर नंबर सर्च किया। उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला।
41 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 08:02 AM
पुलिस ने भारत में अतिथि गृहों पर छापा मारा, मांस व्यापार अभियान का खुलासा किया

पुलिस ने भारत में अतिथि गृहों पर छापा मारा, मांस व्यापार अभियान का खुलासा किया

एसीपी चेतगंज शुभम जैन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंट पिलर नंबर 50 के सामने टवेरा गली में स्थित इन गेस्ट हाउसों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान भोले शंकर बस सर्विस के काउंटर पर अभिषेक यादव मिला, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया।विज्ञापनपूछताछ में अभिषेक ने बताया कि राजेश यादव इन दोनों गेस्ट हाउसों का संचालक है और उसके संरक्षण में अनैतिक देह व्यापार होता है। उसने यह भी बताया कि वह काउंटर पर ग्राहकों और महिलाओं के बीच बातचीत करवाता था। पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों की तलाशी ली।
75 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 07:53 AM
वायरल वीडियो के कारण चिता के पास मांस पकाने की घटना में गिरफ्तारियां हुईं

वायरल वीडियो के कारण चिता के पास मांस पकाने की घटना में गिरफ्तारियां हुईं

यह मामला गांव नत्थापुर का है, जहां 19 सितंबर को वीरपाल के पिता छोटेलाल का बीमारी के कारण निधन हो गया था। अगले दिन 20 सितंबर को दोपहर में गांव के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम को जब वीरपाल अपने परिजनों के साथ चिता देखने पहुंचे, तो उन्होंने वहां तीन लोगों को कटोरी में मीट पकाते हुए देखा।विज्ञापनयूपी पुलिस का कारनामा: डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बेचते थे, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शनविज्ञापनवीरपाल ने मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद वीरपाल ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
10 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 07:43 AM
सैनी पुलिस ने माफिया बेटे अली अहमद के काफिले को रोका, गहन तलाशी ली

सैनी पुलिस ने माफिया बेटे अली अहमद के काफिले को रोका, गहन तलाशी ली

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले को सैनी पुलिस ने रोक लिया। वाहनों की सघन तलाशी के बाद पुलिस ने काफिले को आगे जाने दिया। इस दौरान कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। अली अहमद को पेशी के लिए झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। अली के खिलाफ प्रयागराज के करेली थाने में हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। पीड़ित अफजल ने अली अहमद और असाद कालिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में सोमवार को अली अहमद की पेशी होनी थी। इसके लिए उसे झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। वाहनों का काफिला जब सैनी क्षेत्र में पहुंचा तो हाईवे पर पुलिस ने उसे रोक लिया। अली अहमद समेत उसकी सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मी वाहनों से बाहर आ गए। इसके बाद पुलिस ने काफिले में शामिल सभी वाहनों की सघन तलाशी ली। काफिले में सात-आठ गाड़ियां शामिल थीं। सभी की सघन तलाशी ली गईं। करीब 15 मिनट तक तलाशी अभियान चला। इसके बाद अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया।
47 shares
😢
A
Aaj Tak
Sep 21, 2026, 07:24 AM
नागपुर पुलिस ने बूटलेगिंग के खिलाफ अभियान में 2 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की

नागपुर पुलिस ने बूटलेगिंग के खिलाफ अभियान में 2 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की

नागपुर में पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्म ‘पुष्पा’ जैसा तरीका अपनाया. शराब से भरे ट्रक के ऊपर कबाड़ी का सामान रखा गया था, ताकि बाहर से देखने पर वाहन में सिर्फ स्क्रैप ही नजर आए. हालांकि, पुलिस की गुप्त सूचना और जांच के बाद ट्रक को पकड़ लिया गया. तलाशी में ट्रक के पिछले हिस्से में खास तौर पर बनाई गई जगह से हजारों शराब की बोतलें बरामद हुईं. नागपुर क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15.60 लाख रुपये कीमत की देशी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई अमरावती रोड स्थित आठवां मील मार्केट क्षेत्र में की गई. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के कर्मचारी अजय शुक्ला को सूचना मिली थी कि धुले से शराब से भरा एक ट्रक गढ़चिरौली की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और ट्रक को रोकने के लिए जाल बिछाया गया. जैसे ही संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोक लिया. इसके बाद वाहन की तलाशी शुरू की गई. ट्रक के ऊपर कबाड़ी का सामान रखा हुआ था. बाहर से देखने पर ऐसा लग रहा था कि ट्रक में केवल कबाड़ का सामान ले जाया जा रहा है. तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के पिछले हिस्से में एक विशेष जगह दिखाई दी. इसी जगह को शराब छिपाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. पुलिस ने जब इस छिपे हुए हिस्से को खोला तो वहां शराब के बॉक्स रखे मिले. पुलिस के मुताबिक, इस छिपे हुए हिस्से में 390 बॉक्स रखे गए थे. प्रत्येक बॉक्स में 90 एमएल की रॉकेट देशी शराब की बोतलें थीं. कुल मिलाकर करीब 39 हजार शराब की बोतलें बरामद की गईं. तस्करी के इस तरीके में सबसे खास बात यह थी कि शराब को सीधे ट्रक में नहीं रखा गया था. उसे छिपाने के लिए ट्रक के पिछले हिस्से में विशेष जगह बनाई गई थी और उसके ऊपर कबाड़ी का स्क्रैप सामान रखा गया था. यही वजह थी कि सामान्य तौर पर ट्रक को देखने पर उसमें शराब होने का पता लगाना आसान नहीं था. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कबाड़ की आड़ में शराब की बड़ी खेप को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की थी. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब के अलावा अशोक लेलैंड ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, शराब, ट्रक और मोबाइल फोन समेत जब्त किए गए पूरे माल की कीमत करीब 28.70 लाख रुपये है. मामले में नागपुर निवासी अब्दुल तोसिफ अब्दुल हाफिज को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप को गढ़चिरौली में किसके पास पहुंचाया जाना था. फिलहाल नागपुर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. कबाड़ के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 39 हजार बोतलों की बरामदगी ने तस्करी के इस तरीके का खुलासा कर दिया है.
98 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 06:52 AM
जालंधर पुलिस ने बाल तस्करी मामले में चार साल के लड़के का अपहरण किया

जालंधर पुलिस ने बाल तस्करी मामले में चार साल के लड़के का अपहरण किया

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर, एडीसीपी-2 माधवी शर्मा और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में की गई। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गुरदीप चंद और लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुखदेव चंद की टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई की।विज्ञापनडीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि 17 सितंबर को थाना बस्ती बावा खेल में केस दर्ज किया गया था। जिसमें चार साल के केशव को खेलते हुए घर के पास से अगवा कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 8 घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।विज्ञापनजांच के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर रज्जत रत्तू उर्फ रोक्की पुत्र निवासी गांव मदार, जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बच्चे का कथित तौर पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग के उद्देश्य से अपहरण किया था। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की सफेद एक्टिवा भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। तफ्तीश के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उपलब्ध तथ्यों और सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डीसीपी ने बताया कि रत्तू अपने साथी प्रिंस के साथ मिलकर बच्चों को अगवा करने के बाद 6 घंटे तक शहर में घूमते रहे और उसके कपड़े बदल दिए ताकि पहचान ना हो सके। जब पुलिस एक्टिव हुई तो आरोपी उसे बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए थे। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने एक लाख रुपये में सौदा किया था जिसके 20 हजार रुपये उन्हें मिल गए थे। बाकी बच्चा पहुंचाने के बाद मिलने थे। पुलिस उसे परिवार को भी आईडेंटिफाई कर रही है जिसे बच्चा देना था।
2 shares
😐
D
Dainik Jagran
Sep 21, 2026, 06:47 AM
पिछली गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की फिर से गिरफ्तारी का रास्ता साफ किया

पिछली गिरफ्तारी को अवैध घोषित करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की फिर से गिरफ्तारी का रास्ता साफ किया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम फैसला सुनाया। इसमें आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी की प्रक्रिया को साफ किया गया, क्योंकि पिछली गिरफ्तारी को इसलिए गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया था क्योंकि उसमें गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए, जैसा कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत जरूरी है। जस्टिस उज्ज्वल भुयान और जस्टिस अतुल चंदुरकर की बेंच ने यह तय किया कि आर्टिकल 22(1) के उल्लंघन के कारण रिहा किए गए व्यक्ति को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को संबंधित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने एक अर्जी देनी होगी और मजिस्ट्रेट की मंजूरी लेनी होगी। यह अर्जी तभी दी जा सकती है जब आरोपी को गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में दे दिए जाएं। साथ ही अर्जी पर उस पुलिस अधिकारी के तुरंत ऊपर के अधिकारी की मंजूरी भी होनी चाहिए जिसने पहली बार गिरफ्तारी की थी। आवेदन में इस बात का भी कारण बताया जाना चाहिए कि गिरफ्तारी के आधार शुरू में क्यों नहीं बताए गए थे। बेंच ने यह भी निर्देश दिया कि अनुच्छेद 22(1) का उल्लंघन करके पहली गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए। जस्टिस भुइयां ने कहा, "एक बार जब अनुच्छेद 22(1) का उल्लंघन हो जाता है तो दोबारा गिरफ्तारी का अधिकार उसी अधिकारी की मर्जी पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए जिसने संविधान के प्रावधान का उल्लंघन किया है। इसे न्यायिक तरीके से लागू किया जाना चाहिए।" इसलिए कोर्ट ने निर्देश दिया कि मजिस्ट्रेट को इस अर्जी पर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए और एजेंसी को जांच किसी दूसरे अधिकारी को सौंप देनी चाहिए। जस्टिस भुयन ने कहा, "जब मजिस्ट्रेट इस बात से संतुष्ट हो जाए कि सही वजहों से गिरफ्तारी के आधार शुरू में गिरफ्तार व्यक्ति को नहीं बताए जा सके थे लेकिन बाद में बताए गए और साथ ही इस बात से भी संतुष्ट हो कि आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करने की जरूरत है, तभी वह जांच एजेंसी को दोबारा गिरफ्तारी की इजाजत देने का आदेश दे सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "प्रशासनिक स्तर पर जब किसी ऐसे आरोपी की कस्टडी के लिए मंजूरी मांगने वाली अर्जी सीनियर अधिकारी के सामने पेश की जाए जिसे आर्टिकल 22(1) के उल्लंघन के कारण रिहा किया गया था तो वह अधिकारी मामले की जांच किसी दूसरे अफसर को सौंप देगा और साथ ही इतनी गंभीर चूक के लिए विभागीय जांच का आदेश भी देगा। अगर जांच में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई प्रतिकूल नतीजा निकलता है तो ऐसे अधिकारी के सर्विस बुक में एंट्री के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।" बेंच ने मिहिर राजेश शाह बनाम महाराष्ट्र राज्य (2025) मामले के फैसले में तय किए गए सिद्धांतों को विस्तार से समझाया और कहा कि वे दोबारा गिरफ्तारी के मामले में दुरुपयोग को रोकने के लिए और प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपाय तय कर रहे हैं। कोर्ट ने साफ किया कि अनुच्छेद 22(1) किसी खास कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर तरह की गिरफ्तारी पर लागू होता है, यहां तक कि विशेष कानूनों के तहत होने वाली गिरफ्तारी पर भी। साथ ही आरोपी को यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि इस प्रावधान के उल्लंघन से उसे कोई नुकसान हुआ है, क्योंकि यह एक मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि जब अनुच्छेद 22(1) के उल्लंघन के कारण गिरफ्तारी को रद करने के बाद किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है तो इसे जमानत पर रिहाई नहीं माना जाता है।
79 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 06:41 AM
मडवा गांव में वायरल वीडियो घटना में स्थानीय लोगों ने युवक और लड़की को रोका

मडवा गांव में वायरल वीडियो घटना में स्थानीय लोगों ने युवक और लड़की को रोका

घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव इलाके की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में बाइक सवार नाबालिग युवक और युवती को कुछ लोग रोकते और घेरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवती हाथ जोड़कर लोगों से उन्हें जाने देने की अपील करती दिखाई दे रही है। वह कहती सुनाई दे रही है, “बच्चा हैं, जाने दीजिए। अब कभी नहीं आएंगे।” जमुई पुलिस की टीम ने मामले में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मड़वा गांव निवासी मिथिलेश, प्रमोद और गोलू के रूप में बताई गई है। तीनों की उम्र करीब 24 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। मामले में सामने आए सभी तथ्यों और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, शुरुआत में पुलिस के पास घटना को लेकर कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई थी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद मामले का संज्ञान लिया और वीडियो के आधार पर पीड़िता तक पहुंची। उसका बयान दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे और किसकी क्या भूमिका थी। मामले में वायरल वीडियो को भी जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “बेहद परेशान करने वाला” वीडियो बताया। राहुल गांधी ने कहा कि दो 10वीं कक्षा के छात्रों को रास्ते में रोका गया और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट, उत्पीड़न और लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई। राहुल गांधी ने कहा कि वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर जाने देने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन लोगों को इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार किसने दिया। The video from Jamui, Bihar is deeply disturbing. Two Class 10 students were stopped on a road. Harassed. Humiliated. Molested. A young girl, hands folded, begged to be let go while goons groped her and dragged her away. Who gave these men the right to behave like this? This is… राहुल गांधी ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहे हर व्यक्ति की पहचान की जानी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर घटना 19 सितंबर की है तो आरोपियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने बिहार सरकार से भी सवाल किया कि शाम करीब सात बजे सार्वजनिक सड़क पर एक लड़की की सुरक्षा को लेकर ऐसी स्थिति क्यों बनी। राहुल गांधी ने अपने बयान में इस घटना को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा से जोड़ते हुए सरकार से जवाब मांगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि यह घटना राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।
3 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 06:27 AM
6. 57 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले में तीन गिरफ्तार

6. 57 लाख रुपये के साइबर धोखाधड़ी मामले में तीन गिरफ्तार

यह मामला विकास कुमार की शिकायत से शुरू हुआ था। उन्हें एक धोखाधड़ी वाले लिंक वाले एसएमएस के जरिये 6,57,715 रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया था। इस संबंध में साइबर साउथ थाने में 21 मई 2026 को ई-एफआईआर संख्या 309/2026 दर्ज की गई थी। जांच के दौरान, अपराध से प्राप्त 6.57 लाख रुपये में से चार लाख रुपये दो लेनदेन के माध्यम से आरोपियों से जुड़े दो क्रेडिट कार्ड में पाए गए।विज्ञापनपुलिस टीम ने मोहम्मद इस्माइल अंसारी, शेख मोहम्मद नुरेन और तारिक अहमद को अहमदाबाद से पकड़ा। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के समग्र पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त बलराम सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।विज्ञापनगिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इस्माइल अंसारी आईडीबीआई बैंक का एक संविदा कर्मचारी है। उसने साइबर धोखाधड़ी की रकम को रूट करने के लिए कई क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए थे। शेख मोहम्मद नुरेन ने कमीशन के आधार पर धोखाधड़ी की रकम को बैंकिंग चैनलों के माध्यम से रूट करने के लिए क्रेडिट कार्ड दिए। तारिक अहमद ने धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रूट करने के लिए क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की और उनकी आपूर्ति की।
100 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 05:41 AM
जमीन के स्वामित्व को लेकर भड़न में हिंसा ने ली जान; जिले में चल रही हत्या की घटना का हिस्सा

जमीन के स्वामित्व को लेकर भड़न में हिंसा ने ली जान; जिले में चल रही हत्या की घटना का हिस्सा

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भराण निवासी संजय व कर्मबीर आपस में एक ही परिवार से हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन की खेवट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात करीब सवा नौ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर आरोपी पक्ष लाठी व डंडे लेकर आ गया। गांव के युवक नवीन का आरोप है कि कर्मवीर, रमेश, सन्नी व दो अन्य लोगों ने संजय पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई लाया गया जहां देर रात मौत हो गई। सोमवार को पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।विज्ञापनजिले में सितंबर माह में लगातार हत्या की वारदात हो रही हैं। सबसे पहले ब्राह्मणवास गांव में एक महिला की उसके बेटे ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर यूपी के टैक्सी चालक की लूट के बाद हत्या कर दी गई। शव मदीना गांव में आकाशवाणी के पीछे जलता मिला। इसके बाद महम के पार्क में जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे 17 साल के युवक अरमान की चाकू मारकर हत्या की गई। फिर निडाना गांव में किसान की पैसे के लेनदेन में हत्या कर दी गई। अब भराण गांव में हत्या की वारदात हुई है।
40 shares
😢
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 05:40 AM
दिल्ली के सदर बाजार में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सदर बाजार में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

सदर बाजार की घटना 16 सितंबर की रात को हुई। दिल्ली पुलिस को नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न की पीसीआर कॉल मिली थी। सदर बाजार थाने की टीम और संबंधित एसीपी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि रात करीब 11 बजे पीड़िता स्टेशनरी खरीदने निकली थी। पड़ोस की दुकान में मौजूद 56 वर्षीय मकसूद ने उसे बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया।विज्ञापनउसने नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी मकसूद को उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्तरी जिले का महिला थाना इस मामले को संवेदनशीलता से संभाल रहा है। यह थाना महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर तेजी से कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।विज्ञापनइससे पहले, 13 सितंबर को उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में एक और जघन्य अपराध सामने आया। कुशक रोड पर जयपाल राणा के खेत के पास एक सड़ी-गली लाश मिली थी। पुलिस शुरू में शव की पहचान नहीं कर पाई थी। बाद में पीड़िता की पहचान 17 साल की लड़की के रूप में हुई।जांच में पता चला कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया था। इनमें तीन नाबालिग आरोपी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपियों को जानती थी और उनके साथ टेंपो में सफर कर रही थी। सफर के दौरान सभी ने शराब पी और लड़की से दुष्कर्म किया। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शव को खुले इलाके में फेंक दिया था।
92 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 05:28 AM
हत्या का रहस्य सामने आयाः लिव-इन पार्टनर कोरबा सेप्टिक टैंक में मृत पाया गया

हत्या का रहस्य सामने आयाः लिव-इन पार्टनर कोरबा सेप्टिक टैंक में मृत पाया गया

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए नीले ड्रम कांड को लोग अभी भूले भी नहीं हैं कि कोरबा जिले में सेप्टिक टैंक कांड सामने आया है। मेरठ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी, जबकि कोरबा में एक युवक ने लिव-इन पार्टनर महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। करीब एक महीने बाद रक्षाबंधन पर महिला के भाई के घर नहीं पहुंचने और परिजनों की खोजबीन के बाद हत्या का राज खुला। सनसनीखेज मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। यहां मनोज उरांव रहता है। उसके साथ करीब दो साल से 33 वर्षीय संतोषी पत्नी के रूप में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मनोज नशे का आदी था और सनकी किस्म का था। जानकारी के मुताबिक, 27 अगस्त को मनोज नशे की हालत में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मनोज ने संतोषी की जमकर पिटाई कर दी। शनिवार को भाई रामभरोस सहित अन्य परिजन मनोज के घर पहुंचे। बाड़ी की ओर जाने पर सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला मिला और वहां से दुर्गंध आ रही थी। इससे परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। अंदर से सड़ी-गली लाश बरामद हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी सैंपल लिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत से जुड़े कई तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज 5 सितंबर से घर में ताला लगाकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, संतोषी का विवाह वर्ष 2001 में करतला क्षेत्र में हुआ था। उसके चार बच्चे हैं। करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह ससुराल में रह रही थी। करीब तीन साल पहले उसकी मनोज से पहचान हुई थी और पिछले दो साल से वह उसके साथ रह रही थी।
13 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 05:20 AM
दिल्ली की महिला ने पुलिस अधिकारी होने का दिखावा करने वाले कलाकार से 20 लाख रुपये गंवाए

दिल्ली की महिला ने पुलिस अधिकारी होने का दिखावा करने वाले कलाकार से 20 लाख रुपये गंवाए

पीड़िता के अनुसार, उसे पहली बार 15 अगस्त को फोन आया था। फोन करने वाली महिला ने खुद को दिल्ली पुलिस से बताया और कहा कि उसके खिलाफ मामला दर्ज है। इसके बाद उसकी कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी से बात करवाई गई। महिला ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान उसे वर्दी पहने एक व्यक्ति दिखाई दिया। इसके बाद उसे विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि उसके खिलाफ गंभीर मामला चल रहा है। ठगों ने उसे किसी परिजन या बैंक अधिकारी को इस बारे में जानकारी देने से भी मना किया।विज्ञापनपीड़िता के अनुसार, इसके बाद करीब एक महीने से अधिक समय तक उसे इसी तरह मानसिक दबाव में रखा गया। ठगों ने उसे बताया कि उसके बैंक खातों और दस्तावेजों की आरबीआई के माध्यम से जांच की जा रही है। उसे यह भरोसा भी दिया गया कि दस्तावेज अदालत में जमा होने के बाद उसकी पूरी रकम वापस खाते में डाल दी जाएगी। लेकिन इसी भरोसे के बीच ठगों ने महिला से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। पीड़िता के अनुसार, उसने अपनी जमा पूंजी दो बार ठगों के बताए खातों में भेजी। कुल रकम 15.50 लाख रुपये बताई गई है। ठगी का शक होने के बाद महिला ने आखिरकार अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिवार ने उसे संभाला और मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस थाना मंडी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की आगामी जांच धर्मपुर पुलिस थाना के प्रभारी एवं जांच अधिकारी की ओर से की जा रही है।
87 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 05:05 AM
उत्तर प्रदेशः कुख्यात व्यक्ति बृजेश गंझू की 20 साल के आतंक के बाद हत्या कर दी गई

उत्तर प्रदेशः कुख्यात व्यक्ति बृजेश गंझू की 20 साल के आतंक के बाद हत्या कर दी गई

यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर: सीने में लगी दो गोलियां, बृजेश गंझू का 20 साल से था आतंक; इनसाइड स्टोरीविज्ञापन2 फरवरी 2025 को टंडवा के लेम्बुआ जंगल के पास भुनेश्वर साहू की हत्या।18 जुलाई 2018 को पत्थलगड्डा के मेरमगड़ा में मनरेगा ठेकेदार नागेश्वर गंझू की लेवी वसूली के लिए हत्या।28 नवंबर 2017 को पीपरवार के करमाटांड़ में जेएमएमपी के प्रदीप महतो की गोली मारकर हत्या।2 अप्रैल 2014 को कटकमसांडी के कुसुम्बा में बादल मुंडा और अशोक उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।7 नवंबर 2010 को वशिष्टनगर के धोबे गांव में ग्रामीण रघुनाथ यादव उर्फ बिहारी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
29 shares
😢
I
India TV
Sep 21, 2026, 05:05 AM
भारतीय पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए

भारतीय पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल फोन जब्त किए

के दक्षिणी हिस्से में साइबर थाना पुलिस ने APK फाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अहमदाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 क्रेडिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम को अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के जरिए आगे भेजा जाता था और इसके बदले आरोपियों को कमीशन मिलता था। मामला एक व्यक्ति से 6.57 लाख रुपये की ठगी से जुड़ा है। पीड़ित विकास कुमार को एक मैसेज के जरिए लिंक भेजा गया था। लिंक पर जाने के बाद उसके साथ साइबर ठगी हुई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना साउथ में 21 मई 2026 को ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने ठगी की रकम का बैंक रिकॉर्ड और तकनीकी जानकारी खंगाली। जांच के दौरान 6.57 लाख रुपये में से करीब 4 लाख रुपये की रकम का ट्रेल दो ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों से जुड़े दो क्रेडिट कार्ड तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने अहमदाबाद में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद इस्माइल अंसारी, शेख मोहम्मद नुरेन और तारिक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी साइबर ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के जरिए इधर-उधर भेजने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। इनमें से मोहम्मद इस्माइल अंसारी IDBI बैंक में संविदा कर्मचारी है। उस पर ठगी की रकम को आगे भेजने के लिए कई क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए दूसरे हैंडलरों के संपर्क में थे। इनमें कुछ नंबर अमेरिका से जुड़े पाए गए हैं। ठगी की रकम को आगे चलकर USDT (क्रिप्टो करेंसी) में बदलने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का तरीका भी सामने आया है। ठग लोगों को मैसेज के जरिए फर्जी लिंक भेजते थे और उसके जरिए APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इस तरह के खतरनाक ऐप मोबाइल में इंस्टॉल होने के बाद फोन और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी तक अनधिकृत पहुंच हासिल करने में मदद कर सकते हैं। इसके बाद पीड़ित के खाते से रकम निकाल ली जाती थी। पुलिस अब अमेरिका से जुड़े नंबरों के पीछे मौजूद लोगों और गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक कितनी रकम को इस तरीके से आगे भेजा और इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
20 shares
😢
A
Aaj Tak
Sep 21, 2026, 04:54 AM
राजस्थान उच्च न्यायालय ने विजेता पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई, अंतरिम राहत दी

राजस्थान उच्च न्यायालय ने विजेता पार्षदों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई, अंतरिम राहत दी

राजस्थान में बीकानेर और हनुमानगढ़ में जीते हुए पार्षदों की गिरफ्तारी पर सुनवाई के लिए राज्य के इतिहास में पहली बार हाईकोर्ट ने रात 12 बजे कोर्ट गठित किया और रात दो बजे तक सुनवाई के बाद गिरफ्तारी पर रोक लगी. इससे पहले रविवार को दिन में छुट्टी के दिन भी हाईकोर्ट को नागौर और श्री गंगानगर के पार्षदों की गिरफ्तारी पर सुनवाई के लिए कोर्ट गठित करना पड़ी और दोनों जगहों पर पार्षदों की गिरफ्तारी रोक लगी. रविवार देर रात करीब 12 बजे राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के गेट खुले. बीकानेर मेयर चुनाव से जुड़ी याचिका पर विशेष सुनवाई हुई. बीकानेर नगर निगम के वार्ड-18 से नव निर्वाचित पार्षद मकसूद अहमद की याचिका पर सुनवाई हुई. मकसूद अहमद को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली. हाईकोर्ट में जस्टिस सुनील बेनीवाल की एकलपीठ ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई. करीब दो माह पुरानी FIR से जुड़े मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगी.मकसूद अहमद को 15 सितंबर को कोटगेट थाने से गवाह के रूप में नोटिस जारी हुआ था. गिरफ्तारी की आशंका के चलते रविवार देर शाम हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई. आज सोमवार को बीकानेर मेयर पद के लिए चुनाव होना है. याचिका की तात्कालिकता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई. अधिवक्ता कौशल गौतम के माध्यम से याचिका दाखिल हुई. वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन आचार्य ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में पैरवी की. जोधपुर हाईकोर्ट में कल रात को सुनवाई हुई. मकसूद अहमद पर सरकारी डिस्पेंसरी में सरकारी काम में बाधा की शिकायत और डॉक्टर से अभद्रता की शिकायत पर कोटगेट में 2 माह पूर्व शिकायत हुई थी. राजस्थान में 9 सितंबर को हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शहरों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई. सोमवार को प्रदेश के 305 नगर निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव होगा. चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा सत्ता का इस्तेमाल कर रही है. कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है. प्रदेश में 32 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो चुका है. जबकि जोधपुर, जयपुर और कोटा नगर निगम व सुकेत नगर पालिका के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान होने के कारण इन जगहों पर अध्यक्ष पद का चुनाव 25 सितंबर को होगा. ऐसे में 273 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया आज होगी.
15 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 04:46 AM
जमानत मिलने के बाद मुवक्किल को लूटने का वकील पर आरोप

जमानत मिलने के बाद मुवक्किल को लूटने का वकील पर आरोप

जौनपुर पुलिस के मुताबिक पीड़ित जयपाल शर्मा का भाई गिरधारी कफ सिरप मामले में जेल में बंद है। अधिवक्ता अभिनव सिंह ने जयपाल को भरोसे में लिया और बेल ऑर्डर स्वीकृत होने के बाद वाराणसी सेशन कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया के दौरान लगातार संपर्क में रहकर विश्वास जीता। पांच सितंबर को जमानत की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह जयपाल को कार से जौनपुर ले आया। यहां जयपाल ने हनुमान घाट और सद्भावना पुल के पास दो ज्वेलरी कारोबारियों से 22 लाख और 19 लाख रुपये लिए। 41 लाख रुपये बैग में रखकर दोनों वाराणसी के लिए निकले।विज्ञापनआरोपी अभिनव सिंह के साथ उसका साथी उपदेश पाठक भी सद्भावना पुल के पास मिल गया। जहां तीनों लोग वापस वाराणसी के लिए रवाना हुए। जौनपुर से निकलते ही हाईवे पर अभिनव ने गाड़ी यू टर्न लेकर मार्ग परिवर्तित कर लिया और आरोप है कि मोबाइल फोन छीन लिया। बक्शा चौकी के निकट पीड़ित के शोर मचाने और गाड़ी से भागने के प्रयास पर जान से मारने की धमकी दी।
1 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 04:20 AM
दुबई ने वैश्विक आपराधिक सिंडिकेट के नेता क्रिस्टी किनहान को 29 सितंबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया

दुबई ने वैश्विक आपराधिक सिंडिकेट के नेता क्रिस्टी किनहान को 29 सितंबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया

उसे 29 सितंबर तक देश छोड़ने का फरमान सुनाया जा चुका है। आयरिश मूल का क्रिस्टी किनाहन (69) वैश्विक आपराधिक सिंडिकेट का सबसे बड़ा चेहरा है। उसके बनाए किनाहन कार्टेल को अमेरिकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा घोषित कर रखा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने किनाहन की गिरफ्तारी या सजा दिलाने में मदद करने वाली सटीक जानकारी देने वाले को 50 लाख डॉलर (करीब 41 करोड़ भारतीय रुपये) का इनाम देने की घोषणा कर रखी है। किनाहन वर्ष 2016 में यूरोप में पुलिस की बढ़ती सख्ती से भागकर दुबई पहुंचा था। रिपोर्टों के अनुसार, उसने फर्जी पासपोर्टों के आधार पर खाड़ी देश में प्रवेश किया था। वहां रहते हुए करीब 1.5 बिलियन डॉलर की व्यक्तिगत बेनामी संपत्ति जमा कर ली थी। दुबई सरकार के आधिकारिक पोर्टल से खुलासा हुआ कि किनाहन का मूल वीजा इस साल अप्रैल में समाप्त हो गया था और 2024 में जारी रेजिडेंस कार्ड भी अब एक्सपायर हो चुका था।विज्ञापनक्रिस्टी किनाहन जन्म 23 मार्च 1957 को डबलिन (आयरलैंड) में हुआ था। उसने 1980-90 के दशक में मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। पकड़े जाने के बाद जेल में रहने के दौरान यूरोप में सबसे बड़े ड्रग नेटवर्क किनाहन कार्टेल बना डाला। यह कार्टेल पूरे यूरोप में कोकीन, हेरोइन और हथियारों की तस्करी के साथ-साथ बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल रहा है।विज्ञापनक्रिस्टी किनाहन अकेले गिरोह को नहीं चलाता। वह दो बेटों के साथ मिलकर इस सिंडिकेट का संचालन करता है। बड़ा बेटा जो कार्टेल के रोजमर्रा के आपराधिक कार्यों और संचालन को संभालता है। छोटा बेटा क्रिस्टोफर किनाहन जूनियर वित्तीय लेन-देन से जुड़े कामकाज देखता है।दिलचस्प यह है कि क्रिस्टी किनाहन दुबई में क्रिस्टोफर विंसेंट नाम के नकली ऑनलाइन एकाउंट चलाता था और गूगल पर उन होटलों और रेस्तरां के लिए रिव्यू लिखा करता था जहां वह आया-जाया करता था। उसकी डिजिटल गतिविधियों ने ही जांचकर्ताओं को उसके सटीक ठिकानों का पता लगाने में मदद की। माना जा रहा है कि दुबई से बेदखली के बाद वह खाड़ी के किसी अन्य देश या एशिया में शरण लेने की कोशिश कर सकता है।अमेरिकी वित्त विभाग ने इस नेटवर्क पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, किनाहन नेटवर्क न केवल नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है, हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त में भी बड़े पैमाने पर शामिल है। इस सिंडिकेट के तार मैक्सिकन और कोलंबियाई ड्रग-कार्टेल, लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्ला और ईरान की खुफिया एजेंसियों से भी जुड़े पाए गए हैं।
58 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 04:14 AM
अदागरा कॉलेज में हथियारों की तस्करी की जांच को दबाने का प्राचार्य पर आरोप

अदागरा कॉलेज में हथियारों की तस्करी की जांच को दबाने का प्राचार्य पर आरोप

प्राचार्य डॉ. चित्र कुमार गौतम पर आरोप है कि उन्होंने शस्त्रों की तस्करी से जुड़े एक गंभीर मामले में अपने पद व प्रभाव का इस्तेमाल कर प्रशासनिक कार्रवाई के आदेशों को दबाने का प्रयास किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल ने राजभवन में साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। राजभवन की ओर से कुलपति को पत्र लिखकर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन भी हरकत में आ गया। कुलसचिव ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर डाॅ. सीके गौतम के खिलाफ शस्त्रों की तस्करी से संबंधित प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है।विज्ञापनआगरा कॉलेज में वर्तमान व पूर्व प्राचार्य के बीच वर्चस्व और प्रशासनिक खींचतान का इतिहास काफी पुराना रहा है। दोनों पक्षों की ओर से पहले भी कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला सीधे तौर पर असलहा तस्करी जैसे आपराधिक आरोपों से जुड़ जाने के कारण बेहद संवेदनशील हो गया है।विज्ञापनपुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि आगरा काॅलेज के प्राचार्य के मामले में आई शिकायत की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। - ,आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि मैं अपना पक्ष राजभवन के सामने रख चुका हूं। राइफल और पिस्टल के वैध लाइसेंस हैं। एसटीएफ भी जांच कर चुकी है। पूर्व प्राचार्य ने द्वेष की भावना से शिकायत की है। कुलपति प्रो. आशु रानी भी मुझसे द्वेष रखती है और इसी वजह से वह आगरा कॉलेज के हर काम को अटका देती हैं।
85 shares
😢
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 03:50 AM
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हत्याः बाइक पर सवार दोस्त ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हत्याः बाइक पर सवार दोस्त ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी

ये भी पढ़ें-एमपी: ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR, पूर्व MLA पत्नी ममता सिंधिया पर भड़कीं, दी बड़ी चेतावनीविज्ञापनपुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ताशी रविवार सुबह अपने दो दोस्तों अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य युवक के साथ मछली पकड़ने गया था। वापसी में ताशी बाइक के बीच में बैठा था, जबकि अलीम पीछे बैठा था। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास अलीम ने अचानक पिस्टल निकाली और ताशी की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही ताशी चलती बाइक से सड़क पर गिर गया। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।विज्ञापनये भी पढ़ें-राहुल के कार्यक्रम में मिमिक्री पर सियासी संग्राम,BJP बोली-माफी मांगें; कांग्रेस ने कहा-विवाद खड़ा करना गलतवारदात के बाद अलीम मौके से सीधे फरार नहीं हुआ। उसने बाइक चला रहे अपने तीसरे साथी को पिस्टल दिखाकर धमकाया और उसे सिंधी कॉलोनी चौराहे तक ले जाने के लिए मजबूर किया। वहां पहुंचने के बाद वह बाइक से उतरकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।ये भी पढ़ें-मध्यप्रदेश: बोत्सवाना से आई CCB-2 को मिला ‘राधा’ नाम, गांधी सागर में अब दो नर और दो मादा; MP में 56 चीतेपुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ताशी और अलीम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन पुलिस को आशंका है कि अलीम ने इसी विवाद की रंजिश को लेकर हत्या की।ये भी पढ़ें-मध्यप्रदेश: राहुल गांधी के कार्यक्रम पर CM मोहन यादव का पलटवार, बोले- तथ्यों के बजाय सुनाई दी ‘झूठ की गूंज’पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे वारदात से पहले और बाद की पूरी गतिविधि के बारे में जानकारी ली जा रही है। मुख्य आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और आरोपी के घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
59 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 03:30 AM
पुलिस ने खुरसीपार के घर पर छापा मारकर 14 लाख रुपये की हेरोइन और अन्य कीमती सामान जब्त किए

पुलिस ने खुरसीपार के घर पर छापा मारकर 14 लाख रुपये की हेरोइन और अन्य कीमती सामान जब्त किए

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र के जोन क्रमांक-3 स्थित जीरो स्ट्रीट के एक मकान में हेरोइन की खरीदी-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपिया जसबीर कौर पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आलमारी से हेरोइन के अलावा सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन का कुल वजन 70.460 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 9 हजार 200 रुपए है। वहीं, हेरोइन की बिक्री से प्राप्त नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और 8 मोबाइल फोन सहित जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 29.22 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपिया जसबीर कौर, उसके साथी नितेश सोनी और तिरकेश निषाद सहित दो अपचारी बालकों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि खुर्सीपार क्षेत्र में हेरोइन की खरीदी-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। मौके से पांच आरोपियों को पकड़ा गया और हेरोइन, बिक्री की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी दिल्ली और हरियाणा से मादक पदार्थ लाकर दुर्ग और भिलाई में खपाते थे। मुख्य आरोपिया मादक पदार्थ की बिक्री के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करती थी।
66 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 03:24 AM
हत्या के दोषियों पर अदालत के फैसले पर माता-पिता ने निराशा व्यक्त की

हत्या के दोषियों पर अदालत के फैसले पर माता-पिता ने निराशा व्यक्त की

जियाउल के माता-पिता ने कहा कि जब अदालत का फैसला है तो हम क्या कर सकते हैं। हमे भी स्वीकार करना पड़ेगा। 2024 में सीबीआई की विशेष अदालत ने सीओ जियाउल हक हत्याकांड में शामिल 10 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, उस समय भी जियाउल के माता-पिता ने राजा भैया को सजा नहीं बनाने पर दुख व्यक्त किया था।
90 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 02:29 AM
उच्च न्यायालय ने मानसिक रूप से अक्षम लड़की का शारीरिक शोषण करने वाले व्यक्ति की दोषसिद्धि को बरकरार रखा

उच्च न्यायालय ने मानसिक रूप से अक्षम लड़की का शारीरिक शोषण करने वाले व्यक्ति की दोषसिद्धि को बरकरार रखा

अपीलकर्ता तीरथ उर्फ छोटू टेकाम की ओर से दायर अपील में बताया गया कि अभियोजन के अनुसार, पड़ोस में रहने वाली मानसिक रूप से असक्षम युवती के परिजन काम के सिलसिले में नागपुर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी गर्भवती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपीलकर्ता ने उसका दैहिक शोषण किया था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मामले की सुनवाई के बाद जिला न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया था। अदालत ने 12 दिसंबर 2024 को विभिन्न धाराओं के तहत उसे अधिकतम 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट में अपीलकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि पीड़िता से जन्मे बच्चे और आरोपी का डीएनए आपस में मेल नहीं खाता है। इसलिए आरोपी को बच्चे का जैविक पिता नहीं माना जा सकता। सुनवाई के दौरान एकलपीठ ने डीएनए रिपोर्ट का अवलोकन किया। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता और नवजात बच्चे का डीएनए आपस में मेल खाता है, जबकि अपीलकर्ता और नवजात बच्चे का डीएनए मेल नहीं खाता। अदालत ने तकनीकी साक्ष्य के अभाव को देखते हुए आरोपी को संदेह का लाभ दिया। एकलपीठ ने आरोपी को दोषमुक्त करते हुए जिला न्यायालय द्वारा सुनाई गई 10 साल की सजा निरस्त कर दी।
61 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 12:33 AM
उत्तर प्रदेश में 15 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर युवक ने किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश में 15 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर युवक ने किया बलात्कार

गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 26 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। परिजनाें उसको कई जगह तलाश किया। इसी बीच चार सितंबर को सूचना मिली कि गांव का ही युवक आरिफ उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। आरिफ ने उसे एक किराये के कमरे में रखा है। वे सूचना मिलते ही माैकिे पर पहुंचे तो उनको देखकर आरोपी आरिफ मौका पाकर भाग निकला। परिजनों ने कमरे के भीतर से नाबालिग को अपने संरक्षण में लिया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लाया था और कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
11 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 09:20 PM
उत्तराखंड पुलिस ने डकैती के सात पिछले मामलों में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड पुलिस ने डकैती के सात पिछले मामलों में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तीन जुलाई को एक महिला से कुंडल और रुपये लूटने के मामले में रोरावर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सलमान निवासी ठंडा नाला, गुलरभोज, कोपा कृपाली, थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई।विज्ञापनपुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार, सलमान के खिलाफ रोरावर थाने के अलावा लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद और हरदोई में चोरी, धोखाधड़ी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं।
24 shares
😢
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 09:18 PM
शाही पुलिस थाने में दो पुलिस अधिकारी निलंबित

शाही पुलिस थाने में दो पुलिस अधिकारी निलंबित

शाही थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार व कांस्टेबल मोंटी कुमार को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड मुकेश शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है।विज्ञापनथाना पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, दुनका चौकी क्षेत्र में चलने वाली 112 सेवा के वाहन का डीजल चोरी किया जा रहा था। इसे पेट्रोल पंप कर्मचारियों के माध्यम से बेचा जाता था।विज्ञापनबिक्री की रकम भी उन्हीं कर्मचारियों से वसूली जाती थी। वायरल वीडियो और फोटो में पीआरवी कर्मी हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल मोंटी कुमार व होमगार्ड मुकेश शर्मा पंप पर डीजल बेचते और रुपये लेते दिख रहे हैं।एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
65 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 09:03 PM
एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हथियारों की तस्करी की जांच में नए सुरागों का पता लगाया

एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हथियारों की तस्करी की जांच में नए सुरागों का पता लगाया

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच में एसटीएफ को नई कड़ी मिली है। जांच में शशांक पांडेय को गोल्डी बराड़ के नेटवर्क के जरिये विदेशी असलहे मिलने की जानकारी सामने आई है। शशांक की लोकेशन राजस्थान में मिलने के बाद एसटीएफ ने वहां की पुलिस से संपर्क किया है।
90 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 09:03 PM
गैस गोदाम से वेल्डिंग मशीन और सामग्री चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार

गैस गोदाम से वेल्डिंग मशीन और सामग्री चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार

खोराबार (गोरखपुर)। भैंसहा चौराहा स्थित गैस गोदाम से वेल्डिंग मशीन, रॉड और मशीन का तार चोरी करने के आरोप में खोराबार पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।एम्स थाना क्षेत्र के रुद्रपुर कुसम्ही बाजार निवासी पुरुषोत्तम जायसवाल का खोराबार क्षेत्र के भैंसहा चौराहे पर गैस गोदाम है। यहां कुछ कर्मचारी फायर फैब्रिकेशन का काम कर रहे थे। पुरुषोत्तम के प्रार्थना पत्र के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 11 से दो बजे के बीच दो लोग गोदाम में घुसे और सामान चोरी कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई।विज्ञापनपुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रविवार को छितौना निवासी अमरजीत निषाद और बलिया के सुखपुरा सीरीपुरा निवासी रामनारायण साहनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया।विज्ञापन
81 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:54 PM
भारत की पुलिस ने अपराध से निपटने के लिए अभूतपूर्व पहल शुरू की

भारत की पुलिस ने अपराध से निपटने के लिए अभूतपूर्व पहल शुरू की

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरे जिले को 562 बीटों में बांटा गया है। प्रत्येक बीट में एक बीट सिपाही की जवाबदेही तय की गई है। इस नई व्यवस्था में बीट सिपाही खुद अपराधियों के घर पहुंच रहे हैं। वे मौके पर जाकर अपराधी की नवीनतम तस्वीर खींच रहे हैं। साथ ही, यक्ष एप पर उनके घर के सटीक भू-निर्देशांक अपलोड कर रहे हैं। इससे पुलिस का सत्यापन कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर हो रहा है।विज्ञापनयक्ष एप के जरिये चलाए जा रहे इस विशेष स्क्रीनिंग अभियान में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस सत्यापन में पता चला है कि सूची में दर्ज 22 हिस्ट्रीशीटरों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, लंबे समय से शांत और सुधर चुके 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट विधिवत बंद कर दी गई है। बाकी मृत या निष्क्रिय अपराधियों की फाइलें बंद करने की विधिक प्रक्रिया जारी है।विज्ञापनबीट सिपाही की जवाबदेहीपुलिस प्रशासन ने इस व्यवस्था को बेहद सख्त बनाया है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि यक्ष एप की निगरानी सूची में शामिल किसी अपराधी ने कोई नई आपराधिक वारदात की। तो संबंधित क्षेत्र का बीट सिपाही सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा।इनका कहना हैयक्ष एप के जरिए अपराधियों की हर सप्ताह निगरानी की जा रही है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे काफी हद तक अपराध पर नियंत्रण लिया जा रहा है। इस तकनीकी पहल से जहां एक तरफ पुलिस के पास हर अपराधी का सटीक और रियल-टाइम डेटा उपलब्ध रहेगा, वहीं दूसरी तरफ नियमित और सीधी दस्तक से अपराधी काबू में रहेंगे।चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
48 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:49 PM
नौकरी घोटाले में सेवानिवृत्त सैनिक से 9 लाख रुपये की ठगी

नौकरी घोटाले में सेवानिवृत्त सैनिक से 9 लाख रुपये की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसीबड़ौत। दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त सैनिक से नौ लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित गौरव कुमार ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लौहड्डा निवासी गौरव कुमार 31 मई 2023 को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, उनकी पहचान किरठल निवासी अनंत चौहान से हुई। अनंत ने दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी लगवाने का प्रस्ताव दिया। उसकी बहन शिखा ने भी नौकरी का आश्वासन दिया। आरोपियों ने नौकरी के लिए कुल दस लाख रुपये मांगे थे। नौ लाख रुपये पहले और एक लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई। गौरव ने 1 जनवरी 2024 को नौ लाख रुपये शिखा के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। जब गौरव ने अपने रुपये वापस मांगे तो अनंत और शिखा ने उसे जान से मरवाने की धमकी दी। गौरव की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अनंत चौहान और उसकी बहन शिखा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
92 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:48 PM
शराब की पुरानी तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

शराब की पुरानी तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत। राई थाना पुलिस ने पुराने शराब तस्करी मामले में दूसरे आरोपी फरीदाबाद जिले के गांव सीकरी निवासी आजाद को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग पानीपत के एईटीओ अनुभव पुनिया की शिकायत पर 15 सितंबर को राई थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विभाग ने एक वाहन का चालान किया था। चालक रहीश ने वाहन में अन्य सामान होने संबंधी टैक्स इनवॉइस दिखाए थे। वाहन को दुहन यार्ड पार्किंग, 334(बी) के पास ले जाने पर चालक ने उसमें शराब भरी होने की जानकारी दी। जांच में काफी मात्रा में शराब बरामद होने पर रहीश को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने मामले में आजाद को गिरफ्तार किया है।
73 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:48 PM
हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सोनीपत में रिश्वत लेते सहायक लाइनमैन को पकड़ा

हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सोनीपत में रिश्वत लेते सहायक लाइनमैन को पकड़ा

सोनीपत। दो लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) बहालगढ़ में एचकेआरएनएल के माध्यम से कार्यरत सहायक लाइनमैन (एएलएम) प्रेम को रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। मामले में आरोपी क्लर्क और एक अन्य व्यक्ति की तलाश में एसीबी टीम दबिश दे रही है।राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की सोनीपत यूनिट शनिवार को आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा था। आरोप है कि गांव दिपालपुर में ट्रे फार्म के लिए बिजली कनेक्शन देने की एवज में किसान से सात लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।विज्ञापनएसीबी के डीएसपी राहुल देव ने बताया कि दिपालपुर निवासी किसान ट्रे फार्म खोल रहा है। बिजली कनेक्शन के लिए खंभे, तार और ट्रांसफार्मर लगाए जाने थे। किसान का आरोप है कि एएलएम प्रेम क्लर्क और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके पास पहुंचा और पहले छह लाख रुपये की मांग की। किसान ने पांच लाख रुपये दे दिए। बाद में खर्च बढ़ने की बात कहकर आठ लाख रुपये मांगे गए। पहले दिए गए रुपये वापस मांगने पर सात लाख रुपये में सौदा तय हुआ।विज्ञापनडीएसपी के अनुसार, किसान के खेत में ट्रांसफार्मर और लाइन लगाने के बाद कनेक्शन जारी करने से पहले दो लाख रुपये मांगे गए। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर विपेंद्र के नेतृत्व में एसीबी टीम ने शनिवार देर शाम प्रेम को दो लाख रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।रविवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जिस किसी की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
48 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:48 PM
लेडी डॉन की याचिकाः कुख्यात गैंगस्टर की पत्नी ने उसे अपराध से दूर रखने के प्रयासों का खुलासा किया

लेडी डॉन की याचिकाः कुख्यात गैंगस्टर की पत्नी ने उसे अपराध से दूर रखने के प्रयासों का खुलासा किया

गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की पत्नी लेडी डॉन के नाम से मशहूर रही अनुराधा ने कहा कि अपराध की दुनिया दूर रहने की सलाह दी। मीडिया से बात करते हुए कहा कि हालात कितने भी विपरीत क्यों न हों, दो वक्त की सूखी रोटी खाकर जीवन गुजार लेना बेहतर है, लेकिन अपराध की राह पर कदम नहीं रखना चाहिए। अनुराधा ने बताया कि मुलाकात के दौरान संदीप को परिवार के सदस्यों से मिलने का अवसर मिला। उसने अपनी दोनों बेटियों को गोद में लिया और उनके साथ समय बिताया।
9 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:42 PM
सैदपुर में दुकान कर्मचारी 50,000 रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार

सैदपुर में दुकान कर्मचारी 50,000 रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार

सैदपुर निवासी अमित ने छह जुलाई को शिकायत दी थी कि उसने गांव में कौशिक खाद-बीज भंडार के नाम से दुकान कर रखी है। खुशी राम पिछले चार-पांच माह से उसकी दुकान पर काम कर रहा था। अमित के अनुसार, एक जुलाई की शाम करीब छह बजे खुशी राम दुकान में रखे बैग से करीब 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।विज्ञापनशिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी संजीत ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान उससे चोरी की रकम की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
5 shares
😐
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:42 PM
ब्राह्मण में पुरानी दुश्मनी को लेकर परिवार पर लोहे की छड़ से हमला

ब्राह्मण में पुरानी दुश्मनी को लेकर परिवार पर लोहे की छड़ से हमला

संवाद न्यूज एजेंसीबाड़ी ब्राह्मणा। थाना क्षेत्र के मीन सरकार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में शिकायतकर्ता यशपाल समेत उसकी दोनों बेटियां रानी देवी और आशु देवी घायल हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान पुरानी दुश्मनी को लेकर हमलावर वहां पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर हमलावरों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर आरोपितों की पहचान बलबीर राम, मुन्ना, बंटी, वीणा, निर्मला और बलविंदर सभी निवासी मीन सरकार के रूप में हुई है।विज्ञापनपुलिस ने सभी छह आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी संदीप सिंह चिब के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
84 shares
😢