ABP News✓
Sep 21, 2026, 01:45 PM


आईपीएल 2027 से पहले जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच नियुक्त
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना हेड कोच नियुक्त कर दिया है. स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद इस बात की चर्चा तेज हुई थी कि अगला कोच किसी भारतीय को ही बनाया जाएगा. इसी कड़ी में जहीर खान को जिम्मेदारी सौंपी गई. चेन्नई ने आधिकारिक तौर पर जहीर के कोच बनाने की जानकारी साझा की. बता दें कि विदेशी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल तक चेन्नई के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई थी. लेकिन अब फ्रेंचाइजी उनकी जगह भारतीय दिग्गज को लेकर आई है. 2017 में टूर्नामेंट से रिटायर होने के बाद जहीर ने आईपीएल टीमों के साथ अलग-अलग रोल में काम किया है. Left Arm “Taking” Over! 💫🦁 Welcoming Zaheer Khan as the Head Coach of Chennai Super Kings! #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 उन्हें IPL 2019 से पहले मुंबई इंडियंस का 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स' बनाया गया था, और बाद में वह उनके 'ग्लोबल डेवलपमेंट' के हेड बने. IPL 2025 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर बनाया गया था, लेकिन अगले सीजन से पहले ही उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्ट के लिए खेलने वाले जहीर खान ने अपने आईपीएल करियर में कुल 100 मैच खेले. इन मैचों की 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 27.27 की औसत से 102 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/17 का रहा. वहीं उनकी इकॉनमी 7.58 की रही. क्रिकबज के मुताबिक हेड कोच बनने पर जहीर खान ने कहा, "आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल टीम का हिस्सा बनना गर्व की बात है. एक क्रिकेटर के तौर पर, मैंने मैदान पर सीएसके का सामना किया है और उन मुकाबलों का भरपूर मजा लिया है. चेपॉक में सुपरफैंस जो माहौल बनाते हैं, वह इसे और भी खास बना देता है. मैं इतनी शानदार हिस्ट्री वाली इस मशहूर फ़्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं."
78 shares
😐
























-1789970573150_v.webp&w=3840&q=75)

















