Achira News Logo
Achira News
D
Dainik Jagran
Sep 21, 2026, 09:16 AM
अरंगेत्रम कार्यक्रम में तन्वी का प्रभावशाली भरतनाट्यम प्रदर्शन

अरंगेत्रम कार्यक्रम में तन्वी का प्रभावशाली भरतनाट्यम प्रदर्शन

नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम, लोदी एस्टेट में कुमारी तान्वी का भरतनाट्यम अरंगेत्रम आयोजित किया गया। गुरु श्रीमती प्रिया श्रीनिवासन के मार्गदर्शन में तान्वी ने अपनी नृत्य साधना और कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। तान्वी ने कम उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था। वर्षों की साधना और गुरु के मार्गदर्शन से उन्होंने इस शास्त्रीय नृत्य में अपनी अलग पहचान बनाई। वह दूरदर्शन की ग्रेडेड भरतनाट्यम कलाकार हैं। तान्वी देश के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंचों के साथ-साथ राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रस्तुति दे चुकी हैं। विभिन्न शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों में उन्होंने कलाकार के रूप में भी योगदान दिया है। नृत्य के साथ तान्वी ने शिक्षा और पेशेवर क्षेत्र में भी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक किया है और वर्तमान में कॉरपोरेट क्षेत्र में साइबर सुरक्षा इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। अरंगेत्रम के दौरान अलारिप्पु, जतिस्वरम, भजन, वर्णम, कीर्तनम, जावली, तिल्लाना और मंगलम सहित विभिन्न प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में गुरु प्रिया श्रीनिवासन ने नट्टुवांगम की भूमिका निभाई, जबकि गायन, मृदंगम और वायलिन पर कलाकारों ने संगत दी। कार्यक्रम के माध्यम से तान्वी ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा और अपनी वर्षों की साधना को मंच पर प्रस्तुत किया।
91 shares
😊
India TV logo
India TV
Sep 21, 2026, 09:11 AM
छात्र की आत्महत्या पर विवाद के बीच आईआईटी बॉम्बे ने डीन को हटाया

छात्र की आत्महत्या पर विवाद के बीच आईआईटी बॉम्बे ने डीन को हटाया

IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद मचे बवाल के बीच प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को Dean of Student Affairs के पद से हटा दिया गया है। दरअसल, 20 साल के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला का नाम चर्चा में आया। साहिल वाकोडे के पिता की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने IIT बॉम्बे के प्रोफेसर और परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर रहे सूर्यनारायण दूल्ला के खिलाफ FIR दर्ज की है। छात्र के पिता ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, साहिल को कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से परेशान किया जा रहा था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोफेसर दूल्ला ने छात्र के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल जांच के अधीन हैं और पुलिस ने इन्हें अभी साबित नहीं माना है। मामले की जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच छात्र की मौत से जुड़े हालात और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। इन आरोपों के बीच IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला के समर्थन में बयान जारी किया है। फोरम ने कहा कि परीक्षा के दौरान प्रोफेसर संस्थान के नियमों के तहत अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। फोरम के मुताबिक, प्रोफेसर दूल्ला ने छात्र को परीक्षा के दौरान बिना अनुमति स्मार्टफोन रखने और उसका इस्तेमाल करने की स्थिति में पाया था। फोरम ने इसे "academic malpractice" बताया और प्रोफेसर के प्रति एकजुटता जताई। साथ ही छात्र के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। IIT बॉम्बे के अनुसार, साहिल वाकोडे Department of Energy Science and Engineering के छात्र थे। संस्थान ने बताया था कि मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान उन्हें परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। संस्थान के अनुसार, थी। IIT बॉम्बे ने यह भी कहा था कि छात्र के खिलाफ उस समय कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। फैकल्टी फोरम के अनुसार, प्रोफेसर दूल्ला संबंधित कोर्स के इंस्ट्रक्टर थे और 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई मिड-सेमेस्टर परीक्षा में इनविजिलेशन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छात्र को कथित तौर पर बिना अनुमति स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए देखा था। फिलहाल, प्रोफेसर दूल्ला के खिलाफ लगाए गए आरोपों और छात्र की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
90 shares
😢
D
Dainik Jagran
Sep 21, 2026, 08:51 AM
यू. जी. सी. एन. ई. टी. दिसंबर 2026 आवेदन प्रपत्रः परीक्षा तिथियां और पात्रता मानदंड घोषित

यू. जी. सी. एन. ई. टी. दिसंबर 2026 आवेदन प्रपत्रः परीक्षा तिथियां और पात्रता मानदंड घोषित

यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। UGC NET December 2026 Exam के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आवेदन जल्द ही स्टार्ट किये जा सकते हैं। पिछले वर्ष दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से स्टार्ट किये गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि अक्टूबर की शुरुआत में एग्जाम के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन लिए जायेंगे। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एग्जाम डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यूजीसी नेट (December Cycle) परीक्षा 14 से लेकर 19 दिसंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन पास या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए। 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। इसके अलावा JRF के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। NET के लिए ऊपरी उम्र का कोई बंधन नहीं है। पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें यूजीसी नेट एग्जाम में आवेदन के लिए कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग फीस निर्धारित है। फॉर्म भरने के साथ जनरल/ अनरिजर्व उम्मीदवारों को 1150 रुपये एवं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये निर्धारित है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-चालान के माध्यम से किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- 50 हजार के लालच में BPSC परीक्षा की पास, बाद में UPSC क्रैक कर अधिकारी बना IITian
74 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 21, 2026, 08:13 AM
एन. बी. ई. एम. एस. द्वारा एन. ई. ई. टी. पी. जी. 2026 उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि की घोषणा की जानी बाकी है।

एन. बी. ई. एम. एस. द्वारा एन. ई. ई. टी. पी. जी. 2026 उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि की घोषणा की जानी बाकी है।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 की आंसर की जारी करने की कोई तय तारीख अभी घोषित नहीं की है। ऐसे में उम्मीदवारों को आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।विज्ञापनरिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह जारी की जा सकती है। इसका कारण रिजल्ट की तय समयसीमा भी है।
63 shares
😐
D
Dainik Jagran
Sep 21, 2026, 04:17 AM
मध्य प्रदेश ने एम. एस. पी. एस. टी. ई. टी. 2026 आवेदन पत्रों के लिए समय सीमा बढ़ाई

मध्य प्रदेश ने एम. एस. पी. एस. टी. ई. टी. 2026 आवेदन पत्रों के लिए समय सीमा बढ़ाई

मध्य प्रदेश मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा 2026 के लिए अभी तक किसी कारणवश फॉर्म न भर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल (MPESB) की ओर से MSPSTET 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट को 5 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है। फॉर्म भरते समय अगर गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक उसमें सुधार भी कर पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन कर रहे शिक्षकों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आवेदन पत्र भरने के साथ पहले से सेवारत सभी वर्ग के शिक्षकों को फीस के रूप में 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर एमपी पोर्टल को 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर्स से लॉग इन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपये अलग से जमा करना होगा। पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें MSPSTET Online Form 2026 एमपी व्यापम की ओर से इस भर्ती परीक्षा की शुरुआत 12 अक्टूबर 2026 से की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 2 शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे दोपहर 12:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर सुबह 8 से 9 बजे के बीच एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा वाले उम्मीदवारों को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। हालांकि, अब 6 अक्टूबर तक फॉर्म में संशोधन का मौका रहेगा। ऐसे में हो सकता है कि परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जाये। लेकिन, इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है। अपडेट आते ही सभी उम्मीदवारों को जानकारी साझा कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- एक स्टूडेंट्स को पढ़ाने रोजाना 5 किमी पैदल चलकर जाते हैं स्कूल, प्रार्थना-राष्ट्रगान सहित डेली लगती है अटेंडेंस
82 shares
😐
A
ABP News
Sep 21, 2026, 01:34 AM
अपने यू. पी. पी. सी. एस. साक्षात्कार में सफल बनेंः प्रभावी संचार के लिए सुझाव

अपने यू. पी. पी. सी. एस. साक्षात्कार में सफल बनेंः प्रभावी संचार के लिए सुझाव

UPPCS की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी एक महत्वपूर्ण चरण होता है. कई विद्यार्थी लिखित परीक्षा की तैयारी तो अच्छी तरह कर लेते हैं, लेकिन इंटरव्यू के समय पूछे जाने वाले सवालों को लेकर उन्हें घबराहट होने लगती है. इंटरव्यू में सिर्फ किताबी जानकारी ही नहीं देखी जाती, बल्कि इंटरव्यू में किस सवाल को किस तरह समझा जाता है, उस पर कैसे सोचा जा सकता है और अपनी बात किस तरह सामने रखता है, इस पर भी ध्यान दिया जाता है. ऐसे में इंटरव्यू से पहले पढ़ाई के साथ-साथ सवालों के जवाब देने और अपनी बात रखने की प्रैक्टिस करना भी जरूरी है. अगर आप भी UPPCS इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो इन आसान टिप्स की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं. इंटरव्यू में शुरुआत में उसके बारे में कई सामान्य सवाल पूछे जा सकते हैं. इसलिए अपने नाम, पढ़ाई, कॉलेज, जिले, गांव या शहर और अपनी रुचियों के बारे में अच्छी जानकारी रखें. अगर आपने किसी विषय को अपनी रुचि या शौक के तौर पर बताया है तो उससे जुड़े सवालों की भी तैयारी कर लें. इसी तरह अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों के सामान्य सवाल भी दोहरा लें. अपने बारे में दी गई जानकारी से जुड़े सवालों का जवाब देते समय कोशिश करें कि बात साफ हो और आपको अपने जवाब को लेकर किसी तरह की उलझन न हो. UPPCS इंटरव्यू की तैयारी करते समय उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों पर खास ध्यान देना चाहिए. राज्य के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अर्थव्यवस्था से जुड़े जरूरी विषयों को एक बार जरूर दोहरा लें. इसके अलावा अपने जिले से जुड़ी खास जानकारी भी जरूर रखें. आपके जिले की कोई प्रसिद्ध जगह, फसल, उद्योग, समस्या या खास पहचान इंटरव्यू में सवाल का हिस्सा बन सकती है. इसलिए अपने जिले और उत्तर प्रदेश से जुड़े सवालों को नजरअंदाज न करें. इंटरव्यू की तैयारी के लिए रोजाना देश, दुनिया और खासकर उत्तर प्रदेश की जरूरी खबरों पर नजर रखनी चाहिए. सरकार के बड़े फैसले, नई योजनाएं, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों को पढ़ना जरूरी है. लेकिन केवल खबर पढ़कर आगे बढ़ने के बजाय उसके बारे में अपनी समझ भी बनाएं. अगर किसी समस्या पर सवाल पूछा जाता है तो उसके कारण, आम लोगों पर उसके असर और उसे कम करने के तरीकों के बारे में सोचने की आदत डालें. इंटरव्यू की तैयारी के लिए घर पर सवालों के जवाब बोलकर देने की प्रैक्टिस काफी मददगार हो सकती है. आप अपने दोस्त या परिवार के किसी सदस्य से कह सकते हैं कि वह आपसे सामान्य और मुश्किल सवाल पूछे. इसके अलावा अपने बारे में, अपनी पढ़ाई, जिले और मौजूदा मुद्दों से जुड़े सवालों की एक सूची बनाकर भी अभ्यास कर सकते हैं. जवाब देते समय कोशिश करें कि बात बहुत लंबी न हो और जो सवाल पूछा गया है, उसी के हिसाब से जवाब दिया जाए. अगर किसी सवाल का जवाब नहीं आता है तो गलत जानकारी देने के बजाय ईमानदारी से अपनी बात रखना बेहतर रहेगा. इंटरव्यू के दौरान घबराहट होना सामान्य है, लेकिन कोशिश करें कि इसका असर आपके जवाबों पर न पड़े. किसी भी सवाल का जवाब देने से पहले उसे ध्यान से सुनें और अगर जरूरत हो तो कुछ सेकंड सोचकर जवाब दें. बहुत तेज बोलने या बिना सोचे तुरंत जवाब देने से बचें. सामने बैठे लोगों से सामान्य तरीके से बात करें और अपनी बात साफ शब्दों में रखें. यह भी जरूरी नहीं कि हर सवाल का जवाब बिल्कुल सही ही आए, इसलिए अगर किसी सवाल में गलती हो जाए तो उसके बारे में सोचकर घबराने के बजाय अगले सवाल पर ध्यान दें. मंदसौर, मध्यप्रदेश के दीनदयाल पाटीदार ABP न्यूज में बतौर इंटर्न कार्यरत हैं. मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे दीनदयाल की जनरल नॉलेज (GK) और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है. वह खबरों को सटीक और ज्ञानवर्धक तरीके से पेश करने का हुनर रखते हैं.
65 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:43 PM
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय परीक्षा के साथ जिले का लक्ष्य 100% साक्षरता है

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय परीक्षा के साथ जिले का लक्ष्य 100% साक्षरता है

शिक्षा विभाग की ओर से नेशनल ओपन स्कूल के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में सरल भाषा और व्यावहारिक प्रश्नों के माध्यम से परीक्षार्थियों के अक्षर ज्ञान का मूल्यांकन किया गया।विज्ञापनपरीक्षा के लिए केंद्रों पर पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।विज्ञापनउल्लास योजना के तहत जिले में वर्ष 2027 तक 44,540 निरक्षरों को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने की दिशा में योजना के तहत निरक्षरों को पढ़ना-लिखना और हस्ताक्षर करना सिखाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर निरक्षरों की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ रहे हैं।
51 shares
😐
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:29 PM
सी. एम. ई. ई. ई. गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उल्लास लर्नर परीक्षा आयोजित करता है

सी. एम. ई. ई. ई. गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उल्लास लर्नर परीक्षा आयोजित करता है

अंबाला के धनाना गांव स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उल्लास लर्नर परीक्षा के दौ अंबाला के धनाना गांव स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उल्लास लर्नर परीक्षा के दौ अंबाला के धनाना गांव स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उल्लास लर्नर परीक्षा के दौ
2 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:27 PM
उत्तराखंड शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की घोषणा की

उत्तराखंड शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की घोषणा की

विद्या समीक्षा केंद्र में विभागीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा, कि प्रत्येक विद्यालय में 26 सितंबर को भाषण एवं 28 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। विजेता प्रतिभागी जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रंगोली प्रतियोगिता बालिका इंटर कॉलेजों में एवं युवा संवाद कार्यक्रम प्रत्येक ब्लॉक या विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जनपदों को भी पृथक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।विज्ञापन---------सात अक्तूबर को विद्यालयों में आयोजित होगा गढ़भोज कार्यक्रमशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, सात अक्तूबर को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में गढ़भोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पीएम पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को पहाड़ी एवं स्थानीय पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध खान-पान परंपरा, संस्कृति एवं स्थानीय उत्पादों से जोड़ना है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि नवीन उच्चीकृत विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाओं का संचालन एवं छात्र-छात्राओं के प्रवेश सुनिश्चित किए जाएं। बैठक में अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा नमामि बंसल, महानिदेशक शिक्षा आकांक्षा कोंडे, निदेशक माध्यमिक वीपी. सिमल्टी, निदेशक प्राथमिक केएस. रावत, उप निदेशक जेपी. काला, गोविंद राम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
2 shares
😐
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:16 PM
संभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चार छात्रों का चयन किया गया

संभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चार छात्रों का चयन किया गया

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतिभाग कर रही विद्यालय की टीम में बालिका वर्ग से प्रतिज्ञा और खुशी तथा बालक वर्ग से अक्षित और अभय का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार की टीम ने नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा की छात्राओं को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया।विज्ञापनचार खिलाड़ियों के मंडल स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने खुशी जताई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
43 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 08:02 PM
उत्तर प्रदेश स्कूल ने विज्ञान कक्षाओं की पेशकश करने के लिए मान्यता प्राप्त की

उत्तर प्रदेश स्कूल ने विज्ञान कक्षाओं की पेशकश करने के लिए मान्यता प्राप्त की

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालय को उत्तर मध्यमा (इंटर) स्तर पर विज्ञान वर्ग संचालित करने की मान्यता प्रदान की गई है। विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र बहादुर राय ने बताया कि संस्कृत भाषा की शिक्षा के साथ विज्ञान वर्ग की मान्यता मिलना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके अनुसार, जनपद में संस्कृत विद्यालय को इस प्रकार की मान्यता पहली बार मिली है।इससे विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा के साथ विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में ही छात्र-छात्राएं संस्कृत विषय के साथ विज्ञान वर्ग की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। संस्कृत शिक्षा के साथ विज्ञान की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।विज्ञापनप्रबंधक ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। विज्ञान वर्ग की मान्यता मिलने से विद्यालय में अध्ययनरत तथा नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने मान्यता प्रदान करने के लिए संबंधित परिषद के प्रति आभार जताया।
52 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 07:51 PM
शिक्षकों का चुनाव राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिएः राजीव यादव

शिक्षकों का चुनाव राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिएः राजीव यादव

गोरखपुर फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी राजीव यादव ने कहा कि यह चुनाव शिक्षकों का चुनाव है,इसमें राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप हरगिज नहीं होना चाहिए। प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि वास्तव में स्वतंत्र व सेवारत शिक्षक होना चाहिए, तभी वह सदन में शिक्षकों के हित के साथ मजबूती से खड़ा रह सकता है। महेंद्र राय, पवन यादव, इनामुल हक, नागेंद्र कुमार, अरविंद यादव, डॉ. घनश्याम तिवारी, रमेश यादव, बृजेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
69 shares
😐
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 07:43 PM
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में वार्षिक परीक्षा चल रही है

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में वार्षिक परीक्षा चल रही है

परीक्षा में 6137 महिलाओं और 3604 पुरुषों को शामिल किया जाना था। रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा में 4926 महिलाएं और 2593 पुरुष शामिल हुए। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया था। प्रधानाध्यापकों को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई थी। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने पडरौना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नटवा डुम्मरभार, प्राथमिक विद्यालय सोहनारिया समेत करीब आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा संचालन और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने परीक्षा को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराने के निर्देश दिए।
28 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 07:35 PM
सी. बी. एस. ई. स्कूलों को उपस्थिति, शुल्क और प्रधान पदोन्नति पर संघ की मांगों का सामना करना पड़ता है

सी. बी. एस. ई. स्कूलों को उपस्थिति, शुल्क और प्रधान पदोन्नति पर संघ की मांगों का सामना करना पड़ता है

मांगपत्र में संघ ने सीबीएसई स्कूलों में दिन में तीन बार उपस्थिति व्यवस्था लागू करने, स्कूल शिक्षा बोर्ड के पंजीकरण शुल्क में की गई बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करने और प्रधानाचार्य पदोन्नति में प्रवक्ताओं के लिए 95:5 का अनुपात लागू करने की मांग की।विज्ञापनसाथ ही विशेष व चिकित्सा अवकाश के बाद देय अर्जित अवकाश को सेवा पुस्तिका में दर्ज करने की मांग भी उठाई। संघ ने वेतन विसंगति संशोधन और एसीपी फिक्सेशन के लंबित मामलों का निपटारा कर बकाया राशि जारी करने तथा संबंधित न्यायालयीन निर्णयों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की।विज्ञापनवहीं, खेल प्रतियोगिताओं में शिक्षकों की ड्यूटी के बजाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और प्रयोगशाला सहायकों की ड्यूटी लगाने की मांग भी रखी गई। प्रतिनिधिमंडल में बलबीर सिंह, कुलभूषण और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
79 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 07:32 PM
उत्तर प्रदेश जिले ने शहरी और विकास क्षेत्रों के लिए ए. आर. पी. मांगे

उत्तर प्रदेश जिले ने शहरी और विकास क्षेत्रों के लिए ए. आर. पी. मांगे

जिले में एक नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्र हैं। प्रत्येक क्षेत्र में पांच एआरपी के पद निर्धारित हैं। इस तरह कुल 95 पद होने चाहिए। इन पदों पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन मांगे जाते हैं। चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाता है। सफल अभ्यर्थियों को एआरपी के पद पर तैनाती दी जाती है।विज्ञापनबीते शैक्षिक सत्र में तीन बार चयन प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसके बावजूद 95 में से 73 पद ही भरे जा सके थे। इस बार रिक्त 22 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। इनमें छतोह और रोहनिया में चार-चार, सरेनी और नगर क्षेत्र में तीन-तीन तथा बछरावां, डीह, गौरा, जगतपुर, लालगंज, खीरों, महराजगंज और सलोन में एक-एक पद शामिल था।विज्ञापनरिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया जुलाई में शुरू हुई थी। इसमें 40 शिक्षकों ने आवेदन किए। सभी आवेदन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से आए थे। नगर क्षेत्र से एक भी आवेदन नहीं आया। आवेदन पत्रों की जांच के बाद 35 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया। इसके बाद उनकी लिखित परीक्षा और सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया गया। परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर तैनाती दी गई।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी 19 रिक्त पद भर दिए गए हैं। चयनित शिक्षकों को कार्यक्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं।
72 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 07:32 PM
सरकारी महाविद्यालय ने राज्य रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया

सरकारी महाविद्यालय ने राज्य रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया

नवीनतम रैंकिंग परिणामों के अनुसार महाविद्यालय ने टियर-टू श्रेणी में प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, ओवरऑल स्टेट रैंकिंग में भी पिछले वर्ष के 12वें स्थान से छलांग लगाकर आठवां स्थान हासिल किया है।विज्ञापनमनाली में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्राचार्य सम्मेलन के दौरान राजकीय महाविद्यालय भोरंज के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रशासनिक सुदृढ़ता सहित विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी।विज्ञापनडॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
77 shares
😐
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 07:18 PM
शिक्षकों की कमी ने छात्रों को सोलन स्कूल से स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया

शिक्षकों की कमी ने छात्रों को सोलन स्कूल से स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया

वर्ष 2025 में 11वीं में प्रवेश लेने वाले सभी 9 छात्रों ने मजबूरी में छोड़ा स्कूलछात्रों को दूसरे विद्यालयों का करना पड़ रहा रुखसंवाद न्यूज एजेंसीनालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान विषय के प्राध्यापक नहीं हैं। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों में जाना पड़ रहा है। वर्ष 2025 में नौ विज्ञान छात्रों को शिक्षक न होने के कारण मजबूरन दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरण लेना पड़ा।विद्यालय को वर्ष 1996 में जमा दो का दर्जा मिला था। तब से कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही थी। अप्रैल 2025 में विज्ञान के सभी प्राध्यापक स्थानांतरित हो गए। उनके स्थान पर नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे विद्यार्थियों को दिग्गल, नंड, मित्तियां और नालागढ़ के दूर-दराज के स्कूलों में जाना पड़ रहा है। स्कूल में केवल विज्ञान ही नहीं, अन्य विषयों और प्रशासनिक पदों की भी भारी कमी है। वाणिज्य संकाय में स्वीकृत दो पदों में से एक पद खाली है। शारीरिक शिक्षा के लिए कोई डीपीई या पीईटी नहीं है। कला अध्यापक का पद भी पिछले दो वर्षों से रिक्त है। कनिष्ठ सहायक का पद लंबे समय से खाली है और वरिष्ठ सहायक जून 2026 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।विज्ञापनमुद्दा बैठक में उठापूर्व कांग्रेस जिला महासचिव नारायण दत्त शास्त्री ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने 31 जुलाई 2026 को जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में इसे प्रमुखता से रखा। यह बैठक स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई थी। शास्त्री ने सरकार से स्कूल में विज्ञान की कक्षाएं तुरंत फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।विज्ञापनसरकार पर अनदेखी का आरोपभाजपा मंडल अध्यक्ष कुलभूषण ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोग इसके लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं। यह पहाड़ी क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। कुलभूषण ने सरकार से सभी खाली पदों को जल्द भरने की मांग की है।
97 shares
😢
A
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 07:12 PM
भारत का नव भारत साक्षरता अभियान साक्षरता कार्यक्रम बुजुर्गों और महिलाओं को सशक्त बनाता है

भारत का नव भारत साक्षरता अभियान साक्षरता कार्यक्रम बुजुर्गों और महिलाओं को सशक्त बनाता है

नव भारत साक्षरता अभियान के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के 1070 निरक्षरों को साक्षर किया गया। इसमें बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। निरक्षरों को हिंदी, गणित, मात्रा ज्ञान, स्वर परिचय, आओ शब्द बनाएं, संख्या ज्ञान, गिनती, जोड़-घटाना, गुणा भाग करना सिखाया गया। वालंटियरों ने बुजुर्गों, महिलाओं और निरक्षरों को शिक्षित किया। रविवार को कुल 107 केंद्रों पर नव साक्षरों की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही महिलाएं पहुंचने लगी थीं। कुछ महिलाएं अपने परिजनों के साथ तो कुछ समूह में परीक्षा देने पहुंची। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के लिए यह परीक्षा महज कागज पर लिखे सवालों का जवाब देने तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके लिए पढ़ना-लिखना सीखने के बाद अपनी क्षमता साबित करने का अवसर भी थी। इनमें दादा-दादी, काका-काकी सहित अन्य लोग शामिल थे। परीक्षा कक्ष में पहुंचने पर जब महिलाओं ने अपने गांव के बड़े-बूढ़ों को देखा तो साड़ी के पल्लू से मुंह ढक लिया। शिक्षकों ने सभी को प्रश्नपत्र दिया तो घूंघट की ओट में ही महिलाओं ने सवालों को गौर से पढ़ा और इसके बाद उन्हें हल किया। इस दौरान निरक्षर से साक्षर हुए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा देकर जब वह बाहर निकले तो उनके चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान थी कि अब वह अनपढ़ नहीं, पढ़े-लिखे लोगों की श्रेणी में आ गए। सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा शाम 4 बजे तक हुई। नवसाक्षर परीक्षा देने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।विज्ञापनपरीक्षा में शामिल नव साक्षरों की ब्लॉकवार सूचीब्लॉक का नाम - केंद्र - पंजीकृत - उपस्थित नव साक्षर - अनुपस्थितमहरौनी - 07 - 32 - 32 - 00मड़वरा - 33 - 212 - 212 - 00बार - 05 - 140 - 138 - 02जखौरा - 14 - 196 - 196 - 00तालबेहट - 32 - 250 - 250 - 00बिरधा - 13 - 130 - 129 - 01नगर क्षेत्र - 03 - 32 - 32 - 00योग - 107 - 1070 - 1067 - 03घूंघट में आईं, आत्मविश्वास के साथ लिखे जवाबपरीक्षा केंद्र पर पहुंची कई महिलाएं घूंघट में थीं, जिसमें बुजुर्ग भी शामिल थी। परीक्षा के शुरुआत में तो वह संकोच में दिखी, लेकिन जैसे ही प्रश्नपत्र मिला उनका ध्यान सवालों के जवाब लिखने पर केंद्रित हो गया। किसी ने अक्षर पहचानकर जवाब लिखा तो किसी ने पढ़कर प्रश्नों को समझा। परीक्षा में महिलाओं में काफी उत्साह रहा।विज्ञापनघर की जिम्मेदारियों के बीच सीखीं पढ़ाई की बारीकियांनव साक्षरों में बड़ी संख्या ऐसी महिलाओं की रही, जिन्होंने घरेलू कामकाज और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर पढ़ना-लिखना सीखा था। दिन भर घर के काम में व्यस्त रहने के बावजूद इन महिलाओं ने साक्षरता केंद्रों पर पहुंचकर अक्षर ज्ञान हासिल किया। अब परीक्षा देकर उन्होंने अपनी सीख को परखा। यही हाल बुजुर्गों का भी रहा। उन्होंने भी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच से अपने आप को शिक्षित करने के लिए समय निकाला और पढ़ाई कर साक्षर बने।नवसाक्षरों की परीक्षा जिले में 107 केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा देने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने घर, परिवार, मोहल्ले के बुजुर्गों के साथ परीक्षा देने पहुंची।रत्नेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी----------
33 shares
😐
Amar Ujala logo
Amar Ujala
Sep 20, 2026, 06:30 PM
स्कूलों में एच. पी. वी. टीकाकरण जागरूकता अभियान शुरू किया गया

स्कूलों में एच. पी. वी. टीकाकरण जागरूकता अभियान शुरू किया गया

बैठक में क्षेत्र के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने पर बल दिया गया। एसडीएम प्रियंका रानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को टीके के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र बालिका इससे वंचित न रहे। इस मौके पर डॉ. आशुतोष, डॉ. अमित आनंद, सरिता तिवारी, नीरू साह, शिक्षा विभाग से राकेश भट्ट, रिनीता असवाल, भाविका पंत, मीनाक्षी कांडपाल, हर्षित साह, सीडीपीओ सुनीता वर्मा और षष्ठी कांडपाल मौजूद रहे। संवाद
32 shares
😐